फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Response sought from government including Municipal Commissioner and GDA Vice President

Ghaziabad News: नगरायुक्त व जीडीए उपाध्यक्ष सहित सरकार से जवाब तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Response sought from government including Municipal Commissioner and GDA Vice President
गाजियाबाद। एनजीटी ने मधुबन बापूधाम आवासीय क्षेत्र में कूड़ा डंप करने पर नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष जीडीए, जिलाधिकारी, पर्यावरण विभाग, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली, वन और प्रदूषण मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सोसायटी की तरफ से अधिवक्ता अभिनव चौधरी ने आवासीय योजना के मध्य स्थापित डंपिंग ग्राउंड से पर्यावरण को दूषित करने, एसटीपी ग्राउंड में रोपित पेड़ पौधों को नष्ट करने, आसपास रहने वाले लोगों को हो रही परेशानियों के संबंध में ट्रिब्यूनल के समक्ष आवंटियों का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मधूबन बापूधाम आवासीय योजना के पॉकेट डी स्थित एसटीपी प्लांट में नगर निगम द्वारा वर्ष 2022-23 व वर्ष 2024 में डंप हजारों मीट्रिक टन कूड़ा डंप किया है। इसके खिलाफ मधूबन बापूधाम वेलफेयर सोसायटी ने एनजीटी में वाद दायर किया है। ट्रिब्यूनल के वरिष्ठ जजों की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने सोसायटी की शिकायत का संज्ञान लेकर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत में सुनवाई के समय सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, लीलाधर मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed