{"_id":"57c5b0e54f1c1bbe122cb0cd","slug":"respect-woman-by-half-the-world-hats","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नारी सम्मान’ के जरिए आधी दुनिया को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नारी सम्मान’ के जरिए आधी दुनिया को सलाम
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Aug 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
महिला शक्ति
- फोटो : ब्यूरो
समाज की बेहतरी के लिए नेपथ्य में सक्रिय महिलाओं के योगदान को सलाम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और ‘अमर उजाला’ की साझा पहल के रूप में ‘नारी सम्मान’ अभियान बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत सूबे की ऐसी प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, कला, खेल, उद्यमिता, बहादुरी, सामाजिक कार्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
इस प्रयास का मकसद प्रतिभाशाली महिलाओं को ऐसा मंच देना भी है, जहां से वे समाज को अपनी कहानी बता सकेंगी और दूसरों के लिए रोल मॉडल बन सकेंगी।31 अगस्त से शुरू हो रहे अभियान के जरिए सरकार की महिला-कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। इसकेलिए जिलों में संगोष्ठियों के साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ नाटक होंगे।
विज्ञापन
मंडल मुख्यालयों पर जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी।अभियान के दौरान शिक्षा, कला, खेल, उद्यमिता, बहादुरी, सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं की पहचान की जाएगी। इसके लिए नामांकन फार्म ‘अमर उजाला’ के जिला व मुख्य कार्यालयों से प्राप्त किये जा सकेंगे। नुक्कड़ नाटकों के मंचन के दौरान भी नामांकन फार्म उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
पहले मंडल, फिर राजधानी में सम्मान
निर्धारित छह क्षेत्रों में सम्मान के लिए महिलाएं खुद आवेदन कर सकती हैं। कोई अन्य भी व्यक्ति योग्य महिला के नाम की संस्तुति कर सकेगा। प्रविष्टियां निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार की जाएंगी। प्रतिभागी के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष तय की गई है। जिलों से प्राप्त नामांकन पत्रों में से मंडल स्तर पर हर श्रेणी से छह महिलाओं को चुना जाएगा, जिनका मण्डल स्तर पर सम्मान किया जाएगा। प्रदेश के सभी मंडलों से चयनित 108 प्रतिभाशाली महिलाओं को लखनऊ में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।