{"_id":"6a1dda324dd78cc2920b678a","slug":"residents-welfare-association-stages-protest-demands-closure-of-delivery-store-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109694-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, डिलीवरी स्टोर बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, डिलीवरी स्टोर बंद कराने की मांग
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित भगवानगंज मंडी में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कॉलोनी में खुले एक कंपनी के डिलीवरी स्टोर को बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
भगवानगंज मंडी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक हुई। बैठक में कॉलोनी में खुले एक कंपनी के डिलीवरी स्टोर को बंद कराने की मांग पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने कहा कि डिलीवरी स्टोर के कारण कॉलोनी के लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। रात एक बजे तक डिलीवरी ब्वाय की आवाजाही होती है। रात में नशा कर उत्पात मचाया जाता है। ऐसे में महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हाे गया है।
उन्होंने विभिन्न कारणों से कॉलोनी की सुरक्षा को खतरा बताया। अपनी मांग को लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस अवसर पर डॉ. पवन सिंहल, अरविंद अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, मदन गोपाल, सतीश चंद, डॉ. विनय मित्तल आदि समेत कई मौजूद थे।