{"_id":"6a1dd32dbd5c732365097785","slug":"residents-plagued-by-waterlogging-stage-protest-accuse-chairman-of-favoritism-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-899801-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, चेयरमैन पर पक्षपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, चेयरमैन पर पक्षपात का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। डासना की श्रीराम काॅलोनी में होने वाले जलभराव से परेशान लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में योजना के तहत परेशान करने के लिए कार्य नहीं करवाया जा रहा है। वार्ड 7 की सभासद शाशी चौहान ने कहा राजनीतिक कारणों से एक आबादी के साथ ऐसा किया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर इसमें कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन करेंगी। उन्होंने डासना चेयरमैन बागे जहां पर भी आरोप लगाए हैं कि वह अपने समुदाय के क्षेत्र में ही विकास कर रही है।
इस संबंध में चेयरमैन से बात करने पर उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हें दोनों समुदाय को लोगों ने वोट दिया है। उन्होंने बताया कि हाल में पीडब्ल्यूडी ने यहां नाला बनाया है। इसके निर्माण में दिक्कत है। जहां नाले में पानी जाना है वह नाै इंच ऊपर हो गया है, इस कारण यह दिक्कत आ रहा है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क के लिए 1.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है, वह अभी पास नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हाल में पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है। प्रयास है कि सड़क को लेकर मंजूरी मिले और कार्य को शुरू किया जा सके।