फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents of Vartalok Society Troubled by Foul-Smelling Water

Ghaziabad News: वार्तालोक सोसायटी में बदबूदार पानी से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Residents of Vartalok Society Troubled by Foul-Smelling Water
वसुंधरा। सेक्टर-4सी स्थित वार्तालोक सोसायटी के 336 परिवार इन दिनों दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से पिछले कई दिनों से ऐसा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिसे पीना तो दूर नहाने और घरेलू उपयोग के लिए भी इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। दूषित पानी के कारण सोसायटी में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ने लगी है। पिछले करीब दो सप्ताह से घरों में आने वाले पानी में तेज बदबू आ रही है। पानी का रंग पीला-भूरा रहता है और कई बार इसमें कीचड़ जैसे कण भी दिखाई देते हैं। समस्या बढ़ने पर जब पानी की जांच कराई गई तो उसका टीडीएस स्तर 1600 से अधिक पाया गया। जबकि सामान्य रूप से पीने योग्य पानी का टीडीएस 300 से कम माना जाता है।
विज्ञापन


सोसायटी के सचिव प्रेमनाथ पांडे का कहना है कि लोग मजबूरी में जहरीला पानी पी रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में स्किन इन्फेक्शन, पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। वहीं बुजुर्गों की हालत और ज्यादा खराब हो रही है। उनका आरोप है कि कई बार जलकल विभाग में शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सोसायटी के अध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि आरओ सिस्टम लगाने के बाद भी पानी की बदबू और स्वाद में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में लोग बाहर से पानी की बोतल मंगाने को मजबूर हैं, जिससे हर परिवार पर हर महीने तीन से चार हजार रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन


निवासियों का आरोप है कि पुरानी पाइपलाइन में लीकेज और सीवर लाइन का पानी पीने के पानी में मिलने से यह समस्या पैदा हो रही है। कई जगह पाइपलाइन जर्जर हो चुकी हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल और विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। वार्तालोक सोसायटी के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और जलकल विभाग के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता, जलकल विभाग सोमेंद्र तोमर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed