फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents of Rajendra Nagar Sector-5 troubled by filth in drains and piles of garbage.

Ghaziabad News: राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में नालियों में गंदगी और कूड़े के ढेर से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Residents of Rajendra Nagar Sector-5 troubled by filth in drains and piles of garbage.
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में नालियों की सफाई और कूड़ा न उठने के कारण लोगों में नाराजगी है। नालियों से निकाली गई गंदगी और कूड़ा करीब 15 दिनों से पड़ा हुआ है। कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। निवासी सविता शर्मा ने बताया कि राधेश्याम पार्क और खेतान वाली रोड पर नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती। दो-तीन महीने के अंतराल में नालियों से कूड़ा निकालकर सड़क किनारे डाल दिया जाता है, लेकिन उसे उठाया नहीं जाता। शिकायत करने के बाद कभी-कभार कूड़ा उठाया जाता है, जबकि काफी गंदगी वहीं पड़ी रह जाती है। वहीं, कृष्णा कुमार का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद सुपरवाइजर की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिलती। वहीं, व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण खाने-पीने और पान-बीड़ी की दुकानों के आसपास लोग कूड़ा नालियों में फेंक देते हैं। इससे नालियां लगातार जाम रहती हैं। सफाई निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि बारिश के कारण सिल्ट डालने वाली जगह पर दलदल हो गई है, जल्द ही कचरा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed