{"_id":"6ad2956459fae0a36b0954ba","slug":"residents-in-half-of-the-indraprastha-colony-area-faced-issues-with-electricity-and-water-supply-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25489-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आधे इलाके में बिजली पानी को परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आधे इलाके में बिजली पानी को परेशान रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात केबल फॉल्ट होने से आधे से ज्यादा कॉलोनी की बिजली गुल रही। आठ घंटे से अधिक बिजली गुल होने की वजह से लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि कॉलोनी के लोग रातभर बिजली नहीं आने की शिकायत करते रहे, लेकिन समाधान नहीं मिला। वहीं खोड़ा, इंदिरापुरम, वसुंधरा, भोपुरा समेत कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग से भी लोग परेशान रहे।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी रविकुमार ने बताया कि डी 566 से लेकर डी 970 तक बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बिजली गुल हो गई। बार-बार अधिकारियों को कॉल करके शिकायत की लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकला। अधिकारियों ने एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया हुआ है। उस ग्रुप में अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। निवासी रात भर अपनी समस्या बताते रहे लेकिन अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। सुबह करीब सात बजे बिजली तो आई, लेकिन लो वोल्टेज के कारण लोग पानी की मोटर नहीं चला सके। इसके बाद फिर से बिजली का आना-जाना लगा रहा। निवासी गुड्डू ने बताया कि कॉलोनी में हर दो-तीन घंटे में दस मिनट के लिए बिजली आ रही है। वहीं, निवासी सविता देवी ने बताया कि कॉलोनी में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। पूरे दिन रात में दस से अधिक घंटे की बिजली कट रही है। इन्वर्टर भी डाउन हो जाते हैं। घरों में अंधेरा हो जाता है। बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
साहिबाबाद के चार क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते दो घंटे गुल रही बिजली
विद्युत नगरीय वितरण खंड-11 एलटी नेटवर्क साहिबाबाद की ओर से उपकेंद्र सेक्टर छह वैशाली के फीडर नंबर-6 और फीडर नंबर-1 व 2 से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार को मरम्मत कार्य किए गए। इसके चलते सीमांत विहार में सुबह 9 से 11 बजे तक सेक्टर छह न्यू वैशाली के तहत गांव प्रह्लादगढ़ी में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- --
विक्रम एन्क्लेव समेत कई क्षेत्रों में तीन घंटे आज गुल रहेगी बिजली
विद्युत नगरीय वितरण खंड-33 की तरफ से शनिवार को विक्रम एन्क्लेव उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर नंबर-2 की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पंप कॉलोनी, डीएलएफ एक समेत संबंधित क्षेत्र प्रभावित होंगे।
-- -- --
रात में केबल फॉल्ट होने की वजह से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन समय से आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया। - बृजमोहन दूबे, एसडीओ, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी।
-- -- -- -