फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents' anger erupts over disregard for safety standards.

Ghaziabad News: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर फूटा निवासियों का गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Residents' anger erupts over disregard for safety standards.
इम्पीरियल गुलमोहर वसंत सोसायटी में प्रदर्शन करते निवासी। संवाद - फोटो : katra news
गाजियाबाद। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर रविवार को नेहरू नगर स्थित इम्पीरियल गुलमोहर वसंत के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर निवासियों ने कहा कि फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल एवं स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट, लिफ्ट सुरक्षा प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानक लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार शिकायत और पत्राचार के बावजूद इन गंभीर मुद्दों पर आज तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इससे सोसायटी में रहने वाले 65 से अधिक परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। सभी ने बिल्डर से सभी आवश्यक सुरक्षा एवं अनुपालन मानकों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की। एओए अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि फायर एवं अन्य सुरक्षा संबंधी शिकायत जीडीए के ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है, लेकिन अपेक्षित प्रगति न होने के कारण निवासियों में नाराजगी है। इस मौके पर एओए उपाध्यक्ष संदीप गर्ग, सचिव आशीष गर्ग सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में निवासी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed