फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rescue team in seven minutes on information of earthquake, ambulance arrived in six minutes

Ghaziabad News: भूकंप की सूचना पर सात मिनट में रेस्क्यू टीम, छह मिनट में पहुंची एंबुलेंस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rescue team in seven minutes on information of earthquake, ambulance arrived in six minutes
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद सिस्मिक जोन चार में आता है। पिछले एक साल में छह बार भूकंप आने पर जिला प्रशासन और आपदा राहत प्रबंधन ने शुक्रवार को माॅक डि्रल कर राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजकर 03 मिनट पर कंट्रोल रूम पर सूचना फ्लैश हुई कि भूकंप के कारण आरडीसी गौड़ माल के पास एक बिल्डिंग गिर गई है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। सात मिनट में अधिकारियों का अमला और छह मिनट में पहली एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से सबसे पहले सूचना एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव मिली। उन्होंने एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह और एसीपी कविनगर को 9:04 मिनट पर जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने तत्काल सिविल डिफेंस व अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट कर मौके पर रवाना हो गए।
विज्ञापन

रेस्पांस टाइम
9:12 बजे एसडीएम व एसीपी कविनगर घटना स्थल पर पहुंचे।
9:17 बजे पहली एंबुलेंस पहुंची।
9: 22 पर अस्पताल में घायल को लेकर एंबुलेंस की टीम पहुंची।
9:.20 पर एसडीएम ने एनडीआरएफ, दमकल, डाग स्क्वायड व डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया।
9:.45 बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची।

एडीएम वित्त ने विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जल निगम गेस्ट हाउस को राहत कैंप बनाया गया था। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रिलीफ कैंप ले जाया गया। डीएम राकेश कुमार सिंह के साथ जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके का जायजा लेने पहुंच। सब कुछ ऐसे चल रहा था कि मानो सच में भूकंप के कारण हादसा हुआ। अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के बाद माक ड्रिक होने की बात पता चली, तभी उन्होंने राहत की सांस ली। भूकंप से बिल्डिंग गिरने की स्थिति में अधिकारियों को रेस्पांस टाइम सराहनीय रहा। शासन के उच्चाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में रेस्पांस टाइम पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्राहम में जमा थे सभी विभागों के अधिकारी
इंग्राहम स्कूल में एनडीआरएफ, पुलिस, फायर, नगर निगम, जीडीए, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य अधिकारी पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे। सूचना फ्लैश होते ही चार से पांच मिनट में मौके पर टीम पहुंच गई। माकडि्रल में करीब 300 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुबह सवा नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक मॉक डि्रल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आरडीसी में प्रदर्शन देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed