फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report on GM of Ordnance Factory in disproportionate assets case

Ghaziabad News: आय से अधिक संपत्ति में ऑर्डिनेंस फैक्टरी के जीएम पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Report on GM of Ordnance Factory in disproportionate assets case
गाजियाबाद। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ऑर्डिनेंस फैक्टरी के जीएम पर सीबीआई ने गाजियाबाद में केस दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को दर्ज मामले में आरोप है कि अमित सिंह ने ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी हजरतपुर, फिरोजाबाद में जीएम के पद पर रहते हुए अपने पद का गलत प्रयोग करते हुए संपत्ति अर्जित की। अमित यहां अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2025 तक तैनात रहे। वर्तमान में वह ऑर्डिनेंस क्लॉथ फैक्टरी कानपुर में तैनात हैं। आरोप है कि फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी आय से 55 लाख 58 हजार 471 रुपये अधिक खर्च किए हैं। माना जा रहा है कि यह कमाई संदिग्ध स्रोत से आई है। गाजियाबाद में मामले के दर्ज होने के बाद जल्द ही सीबीआई उन्हें पेश भी कर सकती है।
विज्ञापन



वरिष्ठ पद पर होने का उठाया लाभ


सीबीआई की दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि अमित सिंह 1998 के इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्टरी सर्विस के अधिकारी हैं। फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्टरी में सबसे वरिष्ठ पद पर तैनात रहे हैं। यहां डिफेंस के लिए सामान तैयार किया जाता है। इसमें बैग, वर्दी समेत अन्य सामान शामिल हैं। आरोप है कि अवैध रूप से अपने और परिवार के नाम पर संपत्ति अर्जित की है। सूत्रों के अनुसार उनकी अनुमानित आय 75 लाख 85 हजार 696 रुपये रही है, जबकि उन्होंने चल और अचल संपत्ति पर 1 करोड़ 12 लाख 93 हजार 298 रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने संपत्ति के साथ म्यूचुअल फंड समेत अन्य प्रकार के निवेश भी किए हैं। यह जांच उनकी फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान हुई। इस मामले में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed