{"_id":"679149b8138ee45c6a0e0cbf","slug":"report-of-fraud-case-of-rs-670-crore-will-be-sent-to-income-tax-department-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-624-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आयकर विभाग को भेजी जाएगी 6.70 करोड़ रुपये की ठगी मामले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आयकर विभाग को भेजी जाएगी 6.70 करोड़ रुपये की ठगी मामले की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एंक्लेव निवासी प्रॉपर्टी डीलर दिलावर सिंह से राइस पुलर में निवेश के नाम पर हुई 6.70 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजी जाएगी। मामले में प्रॉपर्टी डीलर से जालसाजों ने डीआरडीओ के वैज्ञानिक बनकर ठगी की थी। जिसका मुकदमा पीड़ित ने सोमवार रात शालीमार गार्डन थाने में दर्ज कराया था। मामले में प्रॉपर्टी डीलर की तरफ से गंवाई गई बड़ी रकम कहां से और कैसे आई इस बिंदु ने संदेह पैदा कर दिया है।
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि विक्रम एंक्लेव निवासी प्रॉपर्टी डीलर दिलावर सिंह की तरफ से 6.70 करोड़ की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उन्हें नरेंद्र मिश्रा नाम के व्यक्ति ने खुद को डीआरडीओ का प्रमुख वैज्ञानिक बताते हुए मोटी कमाई का लालच देकर राइस पुलर में निवेश करने का झांसा दिया । इसके साथ ही कनाडा में बंगला और 20 प्रशिक्षित कमांडो की सुरक्षा दिलाने की भी बात कही थी। आरोपियों ने अलग-अलग बार में उनसे 6.70 करोड़ रुपये नकद में ऐंठी थी। इसी बिंदु पर आकर पुलिस के शक की सुई अटक गई है। एसीपी ने बताया कि लेन-देन का अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं, आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी प्रॉपर्टी डीलर के पास कहां से आई इसकी जांच के लिए रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजी जाएगी।