फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report lodged against BJP youth leader for land grabbing, workers created ruckus at the police station

Ghaziabad News: भूमि कब्जाने के आरोप में भाजपा युवा नेता पर रिपोर्ट दर्ज, कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Report lodged against BJP youth leader for land grabbing, workers created ruckus at the police station
मोदीनगर। हरियाणा डिस्टलरी की भूमि कब्जाने के आरोप में भाजपा नेता मंयक शर्मा पर दर्ज रिपोर्ट के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर थाना प्रभारी का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद वैशाली, विधायक पति डॉ. देवेंद्र शिवाच, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सतेंद्र त्यागी व पूर्व पालिकाध्यक्ष रामआसरे शर्मा रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मोदीनगर थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हरियाणा डिस्टलरी के अधिकारी तरुण कुमार द्वारा भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा नेता रामआसरे शर्मा के पुत्र व भाजपा युवा मोर्चा के नेता मयंक शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मयंक शर्मा सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की बात कही थी।
विज्ञापन

भाजपा नेता का आरोप है कि डीके मोदी ग्रुप जबरन भूमि बेचने का काम कर रहे हैं, जो किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसका विरोध दबाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिपोर्ट में निष्पक्ष जांच कर उसे खत्म नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी का एक घंटे से अधिक समय तक घेराव किए रखा। थानाप्रभारी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर भाजपा नेताओं को शांत किया। इस मौके पर हिमांशु चौधरी, अमित चौधरी, प्रदीप बॉस, योगेंद्र बल्हारा, अमित गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed