{"_id":"64d934302067296dfb07dc44","slug":"report-filed-on-three-in-case-of-womans-death-husband-arrested-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-516-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Crime: महिला की मौत के मामले में तीन पर FIR, पति समेत जेठ-जेठानी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Crime: महिला की मौत के मामले में तीन पर FIR, पति समेत जेठ-जेठानी गिरफ्तार
Mon, 14 Aug 2023 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:21 AM IST
सार
दो दिन पूर्व आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित न्यू टाइप वन में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत के मामले में रविवार को परिजनों ने दहेज का आरोप लगाते पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
murder demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरादनगर में दो दिन पूर्व आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित न्यू टाइप वन में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत के मामले में रविवार को परिजनों ने दहेज का आरोप लगाते पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जनपद मुर्शिदाबाद के साहेबरामपुर गांव निवासी परितोष पाल मुरादनगर आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित न्यू टाइप वन कॉलोनी में रहते हैं। वह निर्माणी कर्मी है। 11 अगस्त की सुबह उनकी पत्नी पूजा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।
महिला का शव पंखे से लटका मिला था। मृतका के परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। बताया कि अप्रैल 2020 में पूजा की शादी परितोष पाल से की थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज और बाइक की मांग कर पूजा को प्रताड़ित किया जा रहा था। छह माह पूर्व परितोष ने गला दबाकर पूजा को मारने की कोशिश की थी। दोनों परिवारों का पंचायत में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि शियली देवनाथ निवासी निलाम्बरपारा गांव जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल की तहरीर पर मृतका के पति परितोष पाल, जेठ प्रहलाद और उसकी भाभी सम्पा पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति परितोष को गिरफ्तार कर लिया है।