फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed on seven including Hindu Yuva Vahini leader and school manager

Ghaziabad News: हिंदू युवा वाहिनी के नेता और स्कूल प्रबंधक समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Report filed on seven including Hindu Yuva Vahini leader and school manager
मुरादनगर। एक व्यक्ति ने प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष और स्कूल प्रबंधक समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी मिल रही है। डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी विजय शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जलालपुर रोड पर उनका एक प्लॉट है। आरोप है कि ओमसन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक गुप्ता उक्त प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं, कई बार प्लॉट की दीवार में तोड़ चुके हैं। एक बार जेल भी जा चुके हैं। आरोप है कि एक अगस्त को अशोक गुप्ता अपने साथियों के साथ आए और प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। इतना ही नहीं प्लॉट पर दोबारा नजर आने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। उनके साथ हिंदू युवा वाहिनी के आयुष त्यागी काकड़ा, सुशील प्रजापति व अन्य लोग आए थे। विजय ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। डीसीपी ग्रामीण जोन से गुहार लगाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि तहरीर पर अशोक गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के आयुष त्यागी, सुशील प्रजापति व चार अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नूंह के महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने की घोषणा के बाद से पुलिस-प्रशासन दबाव बना रहा है। प्लॉट कब्जा करने की कोशिश की रिपोर्ट भी दबाव बनाने के लिए दर्ज कराई गई है। मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है, पुलिस जांच में सब साफ हो जाएगा। हमें पुलिस की जांच पर भरोसा है। किसी भी कीमत पर पुलिस के दबाव में नहीं आएंगे। नूंह जाकर जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

- आयुष त्यागी, काकड़ा हिंदू युवा वाहिनी



मेरे पर लगाए गए सभी आरोप गलत है, तहसील प्रशासन ने जांच के बाद उक्त प्लॉट पर हमारे पक्ष में रिपोर्ट लगा रखी है, जिसकी प्रतिलिपि पुलिस-प्रशासन से प्राप्त की जा सकती है। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक गुप्ता, प्रबंधक ओमसन पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed