{"_id":"69f7a23b6d34aa9cec071eaa","slug":"report-filed-eight-days-after-road-accident-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109417-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे की आठ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे की आठ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नहाली में बस की प्रतीक्षा में सड़क किनारे खड़े युवक मोहम्मद शमी को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
गांव नहाली निवासी असलम की शिकायत के अनुसार उनका पुत्र मोहम्मद शमी बीती 25 अप्रैल को अपने मामा के साथ कहीं जाने के लिए हापुड़ मार्ग पर बस की प्रतीक्षा में खड़ा था। आरोप है कि तभी गांव निवासी बाइक सवार राहिब ने तेजी व लापरवाही से मोहम्मद शमी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। मोहम्मद शमी को उपचार के लिए हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया, वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार बाइक सवार आरोपी राहिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।