फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed against 6 people from in-laws' side in case of youth's death

Ghaziabad News: युवक की मौत मामले में ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 6 people from in-laws' side in case of youth's death
लोनी। बंथला एंक्लेव कॉलोनी में फंदा लगाने से हुई विशाल शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट की राइटिंग का मिलान किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि विशाल शर्मा के पिता ने इस मामले में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे विशाल शर्मा (24) की शादी 27 जून 2023 को ज्योति पुत्री सुशील निवासी संगम विहार कॉलोनी के साथ हुई थी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ज्योति 8 दिसंबर से अपने घर मायके में रहने लगी थी। 25 जनवरी को विशाल अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। यहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत उन्होंने संगम विहार पुलिस चौकी में की थी। ससुराल पक्ष के उत्पीड़न के चलते विशाल परेशान रहने लगा। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के ससुर सुशील, सास, साला, शिवम, साली मानसी, मनोज परेशान करते थे। इसके चलते विशाल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विशाल के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने ससुराल पक्ष के लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। एसीपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed