{"_id":"67d71f673a16926ab7095be8","slug":"report-filed-after-30-hours-in-riot-allegation-of-applying-light-section-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105487-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बलवे में 30 घंटे बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, हल्की धारा लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बलवे में 30 घंटे बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, हल्की धारा लगाने का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव अबूपुर में शुक्रवार को दुल्हैंडी के दिन हुए बलवे में घायल युवक अभिषेक के पिता भोपाल सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर पुलिस की शिकायत की है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल सिंह का आरोप है कि पुलिस ने बलवे के तीस घंटे बाद बहुत हलकी धाराओं में घटना की रिपोर्ट दर्ज की। भोपाल ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप भी लगवाया। आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ के कारण बलवाइयों का हलकी धाराओं में चालान किया। बाकी बलवाई अभी भी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट वायरल कर दहशत फैला रहे हैं। भोपाल सागर ने बताया कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि आरोप निराधार हैं। तहरीर प्राप्त होने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज की गई। तीन आरोपियों प्रवीण, लाखन और सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-- -- -- -
यह था मामला
निवाड़ी के गांव अबूपुर में पुरानी रंजिश में शुक्रवार दोपहर बलवा हो गया था। बलवे में जमकर पर लाठी डंडे चले थे और पत्थरबाजी हुई थी। बलवाइयों ने होटल मैनेजमेंट के छात्र अभिषेक सागर और उसके दोस्त पकंज की लाठी डंडों से पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल दिया था। घटना के कई वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। निवाड़ी पुलिस ने अभिषेक के पिता भोपाल सिंह की तहरीर पर बलवे समेत कई अन्य धाराओं में सौरभ, सागर, सन्नी, प्रवीण, लाखन और जोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तीन नामजद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।