फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Renivel said municipal land

रेनीवेल के लिए नगर निगम ने दी जमीन

Thu, 25 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 25 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Renivel said municipal land
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
ट्रांस हिंडन एरिया (टीएचए) की कालोनियों को पानी मुहैया कराने के लिए तीन रेनीवेल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। जल निगम की डिमांड पर नगर निगम ने रेनीवेल बनाने के लिए नूरनगर और सिहानी में करीब पांच हजार वर्ग मीटर जमीन दे दी है।
विज्ञापन


बुधवार को महापौर अशु वर्मा ने संपत्ति विभाग की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। नगर निगम अब जल निगम को जमीन के लिए एनओसी जारी करेगा। इसके बाद जल निगम के इंजीनियर रेनीवेल की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन


रेनीवेल बनाने की इस स्कीम के लिए ‘अमृत योजना’ में यूपी और केंद्र सरकार से फंड लिया जाएगा। जल निगम ने डीपीआर बनाने से पहले रेनीवेल के लिए नगर निगम से जमीन मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर अशु वर्मा ने बताया कि  इस प्रोजेक्ट के लिए जल निगम को नूरनगर के खसरा संख्या 367, 368 की 1960 वर्ग मीटर जमीन, सिहानी के खसरा नंबर 443 में 400 वर्ग मीटर जमीन और नूरनगर के खसरा संख्या-35, 87, 88 और 89 में करीब ढाई हजार वर्ग मीटर जमीन दी जाएगी।

संपत्ति विभाग ने जमीन चिह्नित कर फाइल तैयार कर ली है। बुधवार को उन्होंने यह फाइल साइन कर दी है। उधर, जल निगम के चीफ इंजीनियर वाईके जैन का कहना है कि जल्द ही रेनीवेल की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएंगी।  


20 ट्यूबवेल जितना पानी मिलेगा
जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि 3 रेनीवेल से 20 एमएलडी (मिलियन लीटर/डे) पानी मिलेगा। इतने पानी के लिए तकरीबन 20 ट्यूबवेल लगाने पड़ते हैं, लेकिन ये तीन रेनीवेल पानी भी ज्यादा देंगे और बजट भी कम खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed