फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Remove the police for 15 minutes, will tell who has the guts' video viral

Ghaziabad News: 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा लो, बता देंगे किसमें कितना दम है’ वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Remove the police for 15 minutes, will tell who has the guts' video viral
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा में एआईएमआईएम पार्षद की जीत के बाद निकाले गए जुलूस का एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वीडियो के वॉयस ओवर में कहा गया कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा लो, तो बता देंगे कि किसमें कितना दम है। वायरल वीडियो के आधार पर टीला मोड़ पुलिस को उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सुमन ने मुकदमा कराया है। वीडियो में मोहम्मद साहिल और सद्दाम नाम के दो युवकों पर धमकी देने का आरोप है। वायरल वीडियो मोहम्मद साहिल नाम के युवक की इंस्टाग्राम आईडी से वायरल किया गया। इसमें सड़क पर खड़े युवकों के हाथ में एआईएमआईएम के झंडे जबकि बाइक सवार समर्थकों के पास भी झंडे नजर आ रहे हैं। वीडियो मतगणना दिवस के दिन की बताया गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो पार्षद की जीत के बाद निकाले गए जुलूस की है। वीडियो में वॉयस ओवर से धमकी भरा संदेश एडिट किया गया है, जिसे तैयार करने के बाद सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर टीला मोड़ थाने में सद्दाम और मोहम्मद साहिल पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed