फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   relief for markets in lockdown 4

लॉकडाउन-4 में बाजारों को मिल सकती है राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
relief for markets in lockdown 4
लॉकडाउन-4 में बाजारों को मिल सकती है राहत - व्यापारी संगठनों के साथ ब्लू प्रिंट तैयार कर रहा है जिला प्रशासन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन की शुरुआत से बंद बाजारों को लॉकडाउन-4 में राहत मिल सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन और व्यापारी संगठन ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सभी व्यापार संगठनों के साथ इसको लेकर योजना तैयार कर रहा है, जिससे सुरक्षा उपायों के साथ बाजारों को खोला जा सके। व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा ने बताया कि बाजारों को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखे थे। इसके बाद गाजियाबाद जिले में महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग से जिला प्रशासन ने संपर्क कर बाजारों के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए कहा है। उन्होंने का की उद्योगों के साथ ही बाजारों के लिए भी राहत पैकेज का इंतजार व्यापारी कर रहे हैं। गाजियाबाद में बाजारों को बंद हुए 50 दिन से अधिक का समय हो गया है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू से 2 दिन पहले जिले के बाजार बंद कराए गए थे। इसके बाद लॉकडाउन-4 में उद्योग खुलने के बाद बाजारों को भी खोलने की मांग जोर पकड़ रही थी। --- संगठनों से मिले प्रमुख सुझाव: . ऑड इवन फॉर्मूले पर खोले जाएं बाजार . हर दिन एक तरफ का बाजार खोले जाने पर हो विचार . उत्पाद वार खोले जाएं शहर के प्रमुख बाजार . लोडिंग अनलोडिंग का काम वाले बाजार सुबह सात से दोपहर दो बजे तक खोले जाएं जबकि दोपहर दो बजे से रात्रि को नौ बजे तक लग्जरी आइटम का बाजार खोला जाए --- जिला प्रशासन से वार्ता होने के बाद सभी प्रमुख संगठनों से वार्ता की गई है। 18 मई से जिले के प्रमुख बाजार खोल सकते हैं लेकिन उनके लिए क्या नियम और शर्ते होंगी, यह जिला प्रशासन तय करेगा। फिलहाल हम इसको लेकर सभी संगठनों से वार्ता कर भी रहे हैं। उदित मोहन गर्ग, अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed