फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Relative extorted Rs 10 lakh in the name of getting a peon job

नौकरी के नाम पर ठगी: रिश्तेदार ने सरकारी स्कूल में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर ऐंठे 10 लाख रुपये

Sun, 24 Sep 2023 01:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Sep 2023 01:03 PM IST
सार

विश्वास दिलाने के लिए उसने विनोद कुमार और अपने दो परिचितों से भी बात करा दी। विश्वास करके रघुराज ने नवंबर-2020 को राहुल के कहने पर सचिन नाम के युवक को तीन लाख रुपये नकद व सात लाख रुपये चेक के द्वारा चार बार में दे दिए।

विज्ञापन
Relative extorted Rs 10 lakh in the name of getting a peon job
फर्जीवाड़ा

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाने के चित्तौड़ा गांव में किसान के पौत्र की सरकारी स्कूल में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर शातिरों ने उनसे 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। तीन साल से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी जब आरोपियों ने उनके रुपये नहीं लौटाए तो पीड़ित ने मामले में पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चित्तौड़ा गांव निवासी रघुराज सिंह किसान हैं। उनका पौत्र विशाल बेरोजगार है। रघुराज ने बताया कि उन्होंने विशाल की नौकरी लगवाने के लिए अपने दूर के रिश्तेदार राहुल निवासी नार, थाना पिलखुवा जिला हापुड़ से बात की थी। उसने बताया कि इगलास, अलीगढ़ के वीरमति जूनियर हाइस्कूल में तैनात प्रधानाचार्य विनोद कुमार से उसके दो परिचितों के अच्छे संबंध हैं। वहां स्कूल में चपरासी का पद खाली है, जिसपर विनोद कुमार को तैनाती करने का पूरा अधिकार है। लेकिन इसके लिए उनको दस लाख रुपये रिश्वत देनी होगी। 

विज्ञापन


विश्वास दिलाने के लिए उसने विनोद कुमार और अपने दो परिचितों से भी बात करा दी। विश्वास करके रघुराज ने नवंबर-2020 को राहुल के कहने पर सचिन नाम के युवक को तीन लाख रुपये नकद व सात लाख रुपये चेक के द्वारा चार बार में दे दिए। आरोपी विशाल को लेकर इगलास भी गए, एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया, जिसपर न कोई मुहर व न ही किसी सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर थे। स्कूल में उससे कई दिन तक काम कराया, लेकिन उसकी हाजिरी दूसरे लोगों के तरह नहीं लग रही थी। न ही उसको काम कराने के बदले वेतन दिया गया। पूछने पर कहने लगे कि अभी इस प्रक्रिया में समय लगेगा। वहां मौजूद कुछ लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों ने उनसे 10 लाख की ठगी कर ली है और उनसे पूरा झूठ बोला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रघुराज ने आरोपियों से अपने पैसे की मांग की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने मामले में पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मामले में राहुल निवासी नार, पिलखुवा और सचिन, अमित गोस्वामी निवासी अनवरपुर, पिलखुवा, हापुड़ व विनोद निवासी मसूरी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed