{"_id":"687162c760fd65bb970e096d","slug":"registration-date-for-admission-in-ug-extended-till-july-20-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-675347-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 20 जुलाई तक बढ़ी यूजी में दाखिले के लिए पंजीकरण की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 20 जुलाई तक बढ़ी यूजी में दाखिले के लिए पंजीकरण की तारीख
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब छात्र 20 जुलाई तक पंजीकरण कर सकते हैं। पहले यूनिवर्सिटी ने 13 जुलाई तक पंजीकरण की तारीख घोषित की थी। नौ जुलाई से पंजीकरण में संशोधन की तारीख तय की गई थी।
सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए वैसे तो यूनिवर्सिटी ने 30 जून को यूजी के पंजीकरण बंद कर दिए थे। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन तीन जुलाई को यूनिवर्सिटी ने फिर से पंजीकरणा के लिए पोर्टल को सक्रिय किया। 13 जुलाई इसकी अंतिम तारीख घोषित की गई। नौ जुलाई को यूनिवर्सिटी ने पंजीकरण में संशोधन के लिए पोर्टल को सक्रिय करने के दिशानिर्देश जारी किए। अब यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को नया आदेश जारी कर कहा कि पंजीकरण की तारीख 20 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर Admission 2025-26 पर क्लिक करना होगा। मांगी गई जानकारी भरने के बाद अभ्यर्थी को 115 रुपये का पंजीकरण शुल्क Online Payment Gateway के माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थी एक ही पंजीकरण शुल्क से अधिकतम तीन पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकता है। पंजीकरण बंद होने के बाद कॉलेजों के स्तर पर ही इस बार मेरिट भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
दाखिले शिवरात्रि के बाद शुरू होने की उम्मीद
20 जुलाई के बाद कॉलेजों के स्तर पर मेरिट जारी होगी। इसके बाद अवकाश रहेंगे। उम्मीद है कि दाखिले की प्रक्रिया शिवरात्रि के बाद ही शुरू हो सकेगी। एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी से पंजीकरण का डाटा मिलने के बाद ही दाखिले शुरू होेंगे। यूनिवर्सिटी के इस संबंध में दिशा निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी।