फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Referred from MMG to Delhi, operation done in joint

Ghaziabad News: एमएमजी से रेफर किया दिल्ली, संयुक्त में हुआ ऑपरेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Referred from MMG to Delhi, operation done in joint
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किए गए मरीज की पथरी का ऑपरेशन संयुक्त अस्पताल में हो गया। ऑपरेशन के लिए सात महीने तक चक्कर कटवाने के बाद विधायक से सिफारिश लगाई तो स्थिति गंभीर बताकर दिल्ली रेफर कर दिया था। बताया गया था कि ऑपरेशन के बाद मरीज को वेंटिलेटर और आईसीयू की जरूरत पड़ सकती है। मामले में पीड़ित परिवार ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

विजयनगर निवासी परवीन की पित्त की थैली में 17 एमएम की पथरी थी। परवीन का जून 2023 से एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परवीन के परिजन रोहित ने बताया कि शुरुआत में डॉक्टर के केबिन के बाहर दो कर्मचारियों ने उनसे ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन उनके पास इतने रुपये नहीं थे। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर कई बार ऑपरेशन की तारीख दी गई। ऑपरेशन वाले दिन पहुंचने पर दवाई देकर भेज दिया जाता था। इस मामले में सीएमएस से भी शिकायत की, उसके बाद भी डॉक्टर ने ऑपरेशन की तारीख नहीं दी। इसके बाद उन्होंने विधायक अतुल गर्ग से मामले की शिकायत की। विधायक ने 17 फरवरी को अस्पताल के सीएमएस को फोन करके ऑपरेशन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विधायक के फोन करने के बाद जब वह अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में मौजूद सर्जन ने परवीन की हालत को गंभीर बताते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे कहा कि परवीन को ऑपरेशन के बाद आईसीयू और वेंटिलेटर की जरूरत पड़ सकती है। एमएमजी अस्पताल में आईसीयू और वेंटिलेटर नहीं है, इसलिए उनका ऑपरेशन यहां नहीं किया जा सकता। इसके बाद उन्होंने संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। वहां पर कार्यरत सर्जन डॉ. संजय गुप्ता ने उन्हें 19 फरवरी की तारीख देने के बाद ऑपरेशन कर दिया। मरीज को वेंटिलेटर और आईसीयू की जरूरत नहीं पड़ी। चार दिन अस्पताल में रहने के बाद परवीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से सदर विधायक से पूरे मामले की शिकायत करने के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के सीएएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी का कहना है कि पहले मरीज के तीमारदार ने ऑपरेशन कराने के लिए कहा था। सर्जन को मरीज की स्वास्थ्य और जरूरी जांच कराने के बाद ऑपरेशन कराने के लिए कहा था। उसके बाद किसी ने कोई शिकायत नहीं की थी। अगर शिकायत आती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed