फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Recovery is being made from street vendors on the space allotted for parking

Ghaziabad News: पार्किंग के लिए आवंटित जगह पर ठेले-खोमचों से हो रही है वसूली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Recovery is being made from street vendors on the space allotted for parking
गाजियाबाद। शहर की सड़कों पर पार्किंग शुल्क वसूली के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। नियमों को ताक पर रखकर आम जनता की जेब पर बोझ डाला जा रहा है। सड़कों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने जगह-जगह पार्किंग के ठेके आवंटित किए हैं, इसके बाद भी सड़कें जाम से बेहाल नजर आ रही हैं। अमर उजाला टीम ने सोमवार को ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग स्थल का जायजा लिया। पार्किंग स्थल के लिए आवंटित जगह पर ठेले-खोमचे दिखाई दिए।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के सामने फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग के लिए आवंटित जगह पर ठेले-खोमचों वालों का जमावड़ा लगा दिखाई दिया। कोई गरमा-गरम छोले भठूरे तो कोई सब्जी-नान और खाने पीने का अन्य सामान बेचता दिखाई दिया। फ्लाईओवर के नीचे ठेले-खोमचे वालों ने ग्राहकों के लिए बाकायदा टेबल-कुर्सी लगाई हुई हैं। दुकान सजाये बैठे लोगों ने बताया कि एक रेहड़ी लगवाने के लिए पार्किंग ठेकेदार रोजाना 50 रुपये वसूलता है। नजदीक ही वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूल रहे कर्मचारी ने भी इस बात को स्वीकार किया।
विज्ञापन

----
रस्सियां बांधकर रास्ते कर दिए बंद
फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने जगह-जगह रस्सियां बांधकर रास्ता बंद किया हुआ है। वाहनों की पार्किंग नहीं होने के बाद भी रास्ता बंद होने से लोगों को सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना कैला भट्ठा की ओर से आने और जाने वालों को हो रही है। फ्लाईओवर के नीचे जगह खाली होने के बाद भी लोग मुख्य सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ा करके बाजार में खरीदारी करते हैं, जिससे जाम की समस्या गहरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पार्किंग के लिए 300 मीटर जगह आवंटित
ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग के लिए 300 मीटर जगह आवंटित की गई है लेकिन स्थानीय दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं। दुकानदार शुल्क देने को तैयार नहीं होते हैं। उनका कहना है कि यहां सैकड़ों की संख्या में दुकानें हैं, जिनमें दुकानदार के अलावा हजारों कर्मचारी भी अपने वाहन लेकर आते हैं। रोजाना कौन 20 से 40 रुपये पार्किंग शुल्क देगा। ग्राहक 10 से 15 मिनट तक रुकते हैं, इतनी देर के लिए वाहन खड़ा करने पर कौन पैसा खर्च करेगा। इस तरह से तो व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा।
बयान
पार्किंग के लिए आवंटित स्थान पर अगर अतिक्रमण हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। सड़क पर व्यवस्थित यातायात के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पार्किंग ठेकेदार को आवंटित स्थल पर कब्जा दिलाया गया था। पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संजीव सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम

---
ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग शुल्क वसूलना सही नहीं ठहराया जा सकता। स्थानीय व्यापारी अपने वाहन कहां खड़े करेंगे और जो ग्राहक थोड़ी देर के लिए आता है वो क्यों पैसा खर्च करेगा। पार्किंग शुल्क वसूलने से पहले नगर निगम को सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए थीं। अधूरी तैयारी के साथ पार्किंग शुरू करने से हालात और बिगड़ गए हैं। - तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
------------------
पार्किंग की व्यवस्था और तय राशि
कुल वाहनों की क्षमता 105
दोपहिया वाहन 30
चार पहिया वाहन 75
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed