फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Real estate business shines during Navratri; 5,000 flats reportedly sold in five days

Ghaziabad News: नवरात्र में चमका रियल एस्टेट कारोबार, पांच दिन में पांच हजार फ्लैट बिकने का दावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Real estate business shines during Navratri; 5,000 flats reportedly sold in five days
गाजियाबाद। श्राद्ध पक्ष की सुस्ती के बाद शारदीय नवरात्र शुरू होते ही रियल एस्टेट बाजार में रौनक लौटने लगी है। शुभ मुहूर्त में घर खरीदने की परंपरा के चलते आवासीय परियोजनाओं में खरीदार पहुंच रहे हैं। बिल्डरों का दावा है कि नवरात्र के शुरुआती पांच दिनों में फ्लैटों की बिक्री और बुकिंग में तेजी आई है। दिल्ली-मेरठ रोड स्थित राजनगर एक्सटेंशन घर खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, एनएच-9 के आसपास विकसित हो रही आवासीय परियोजनाओं में भी लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के अनुसार, जिले में रेरा में पंजीकृत 483 रियल एस्टेट परियोजनाएं हैं। उनके दावे के मुताबिक, नवरात्र के पांच दिनों में पांच हजार से अधिक फ्लैट बिके हैं, जबकि करीब चार हजार लोगों ने विभिन्न परियोजनाओं में बुकिंग कराई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खरीदारी का यह सिलसिला दीपावली तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

बिल्डर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डाउन पेमेंट में छूट, त्योहारी ऑफर और उपहार जैसी योजनाएं भी दे रहे हैं। कुछ परियोजनाओं में ग्राहकों को फ्लैट देखने के साथ ही ऋण संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में 50 लाख से लेकर चार करोड़ रुपये तक की कीमत वाले फ्लैट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 प्रतिशत तक बढ़ी कीमत
क्रेडाई के अध्यक्ष विपुल गिरि ने बताया कि नवरात्र के साथ ही त्योहारों का मौसम शुरू होने से कुछ समय से सुस्त पड़े रियल एस्टेट कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण सामग्री और लोहे की कीमतें बढ़ने से निर्माण लागत पर असर पड़ा है। इसके चलते घर खरीदना महंगा हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दो बीएचके फ्लैट की कीमत आकार और परियोजना के अनुसार 50 से 70 लाख रुपये तक है।
----
बिल्डरों के खिले चेहरे
वीवीआई ग्रुप के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक प्रवीण त्यागी ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर समूह की ओर से राजनगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी प्रॉपर्टी उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उनके अनुसार, परियोजना में रोजाना 50 से अधिक लोग फ्लैट देखने पहुंच रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच दिनों में 50 से अधिक परिवारों के गृह प्रवेश करने की भी जानकारी दी।


मिग्सन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी ने बताया कि दिल्ली-मेरठ रोड स्थित मिग्सन अथर्वा परियोजना में 100 से अधिक लोगों ने फ्लैट खरीदे हैं। यहां एक करोड़ से तीन करोड़ रुपये तक की कीमत वाले फ्लैट उपलब्ध हैं। कार्यन ग्रुप के एमडी पारस पंत के अनुसार, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित त्रिवाना रेजीडेंस परियोजना में पिछले पांच दिनों में 50 से अधिक फ्लैट बिके हैं, जबकि करीब 80 लोगों ने बुकिंग कराई है। उन्होंने बताया कि परियोजना में छह लाख से चार करोड़ रुपये तक की कीमत वाले फ्लैट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed