फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Real brothers thrashed and pushed the bike when it touched it, both arrested

Ghaziabad News: बाइक टच होने पर सगे भाइयों ने पीटकर दिया था धक्का, दोनों गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Real brothers thrashed and pushed the bike when it touched it, both arrested
खोड़ा। थाना क्षेत्र के मात्रिका विहार में शुक्रवार रात सफाईकर्मी सुनील कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। साइकिल से बाइक टच होने पर दोनों ने कहासुनी में सफाईकर्मी को धक्का दे दिया था। बिजली के खंभे में टकराने पर घायल की मौत हो गई थी। घटना में मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया था।
विज्ञापन


जिला बदायूं के नसीरपुर में रहने वाले सुनील कुमार (29) मात्रिका विहार में पत्नी और परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह वह नोएडा की कंपनी में काम करने गए थे। रात 11 बजे साइकिल लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर युवकों ने सुनील को पकड़कर पीछे की तरफ धक्का दे दिया। इससे वह बिजली के खंभे में टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। सड़क पर काफी देर तक लहूलुहान पड़ा होेने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर इलाज के दौरान सफाईकर्मी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तलाशी में पुलिस को उनकी जेब से आईकार्ड मिला था। उससे नोएडा की कंपनी में संपर्क किया। वहां पदाधिकारियों से सफाईकर्मी के घर और परिजनों का नाम व नंबर लेकर घटना की सूचना दी। मामले में मृतक की पत्नी आरती ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की मदद से पुलिस ने दो सगे भाइयों मोंटी शर्मा और हैप्पी उर्फ आयुष शर्मा निवासी मात्रिका विहार खोड़ा की पहचान की। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें बताया कि दोनों भाई एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करते हैं। वहां पर बाइक टच होने पर दोनों की कहासुनी हुई थी। मामला बढ़ने पर दोनों ने सुनील को पीटकर पीछे की तरफ धक्का दे दिया। खंभे में टकराने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed