फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Readymade businessman was attacked to take revenge of the beating that happened one and a half year ago, case registered against 15

Ghaziabad News: डेढ़ साल पूर्व हुई पिटाई का बदला लेने के लिए किया था रेडीमेड कारोबारी पर हमला, 15 पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Readymade businessman was attacked to take revenge of the beating that happened one and a half year ago, case registered against 15
मोदीनगर। नगर के गुरुद्वारा रोड के पास रेडीमेड कारोबारी सागर गोस्वामी पर सोमवार रात दुकान बंद करते समय हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपियों ने डेढ़ साल पहले हुई पिटाई का बदला लेने के लिए कारोबारी सागर पर लाठी-डंडों से हमला किया था। जांच में 3.5 लाख नकदी छीनने का आरोप झूठा निकला। कारोबारी ने लूट की घटना दिखाने के लिए नकदी छीनने का आरोप लगाया था। कारोबारी से मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने दो किशोर समेत चार को हिरासत में लिया। बाद में दोनों किशोर छोड़ दिए गए।
विज्ञापन

विश्वकर्मा बस्ती कॉलोनी निवासी सागर व मनीष दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गुरुद्वारा रोड के पास प्रथम तल पर एमजी टेलर्स के नाम से रेडीमेड का कारोबार करते हैं। सागर ने बताया कि सोमवार रात वह दुकान पर अकेला थे। रात के समय भाई मनीष ने कॉल कर दुकान पर रखी 3.5 लाख रुपये की नकदी घर ले जाने के लिए कहा था। सागर ने आरोप लगाया था कि रात करीब 9 बजे जैसे ही वह दुकान बंद कर रहा था तभी कई हमलावर वहां पहुंचे और लाठी-डंडों व चाकू से उनपर हमला कर नकदी से भरा बैग छीन ले गए थे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सागर की तहरीर के आधार पर रवि निवासी तिबड़ा रोड और अयान निवासी गुरुद्वारा रोड व रिहान, रिहान और अर्श व दस अज्ञात के खिलाफ बलवे समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में नकदी छीनने का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो किशोर समेत चार आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि कारोबारी सागर की डेढ़ वर्ष पूर्व स्कूल में पढ़ाई के दौरान रवि निवासी तिबड़ा रोड व निवासी गुरुद्वारा रोड से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। सागर ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई की थी। उसी पिटाई का बदला लेने के लिए रवि और अयान ने बीते सोमवार अपने 13 साथियों के साथ मिलकर सागर पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला किया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एसीपी ने रवि और अयान को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed