फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Reached the hospital from where the stolen bike was taken to take medicine, arrested

Ghaziabad News: जिस अस्पताल से चोरी की बाइक वहीं पहुंचा दवा लेने, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Reached the hospital from where the stolen bike was taken to take medicine, arrested
मोदीनगर। थाना क्षेत्र में एक चोर ने जिस अस्पताल से बाइक चोरी की वहीं दवा लेने पहुंच गया। पहचान होने पर लोगों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बाइक बरामद की।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित जीवन अस्पताल के कर्मचारी वकील की दो दिन पूर्व पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कुछ लोगों ने चोर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना के अगले दिन चोर दवा लेने अस्पताल के पास वाले स्टोर पर पहुंचा जहां लोगों ने उसे पहचान लिया। भीड़ ने चोर को पकड़कर धुन डाला। पकड़े गए चोर ने अपना नाम साहिल पुत्र इकबाल उर्फ मुस्तफा निवासी सिवाल थाना जानी जनपद मेरठ बताया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed