फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ravindra Kumar Sharma, Virendra Kumar Sharma, Yatendra Pal Singh filed nomination for the post of District Bar President.

Bulandshahar News: डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष के लिए रविंद्र कुमार शर्मा, विरेंद्र कुमार शर्मा, यतेंद्र पाल सिंह ने किया नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Kumar Sharma, Virendra Kumar Sharma, Yatendra Pal Singh filed nomination for the post of District Bar President.
डि​स्टि्रक बार एसोसिएशन में महासचिव पद के ​लिए नामांकन करते प्रत्याशी। संवाद
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, अन्य अन्य पदों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन किया गया। नामांकन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किए गए। नामांकन करने के लिए अधिवक्ता समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। बार चुनाव के इतिहास में पहली बार पहली बार महिला अधिवक्ताओं को आरक्षण दिया गया। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी होगी। 11 मई व 15 मई को मतदान होगा और उसी दिन गिनती और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट रूकन सिंह पायल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार शर्मा, विरेन्द्र कुमार शर्मा , यतेन्द्र पाल सिंह ने नामांकन किया। वहीं, महासचिव पद के लिए धर्मेन्द्र सिंह , राजाशील कुमार , भीमराव सिंह , शैलेन्द्र सिंह लोधी ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए राबीया राशीद , कविता रानी गुप्ता ने नामांकन किया। उक्त सभी पदों के लिए पहले चरण में 11 जून को मतदान होगा। उसी दिन गिनती होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए सहसचिव के चार पदों में एक पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जिसके लिए अरविंद कुमार , राहुल कुमार शर्मा , सुशील कुमार , योगेश कुमार , ब्रजमोहन सिंह , ब्रहमदेव , अलीमुददीन , पुलकित गुप्ता, सोनाली सिंह ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद फारूक अंसारी , आबिद अली , जयभगवान सिंह ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तमकीन अहमद , ईश्वर प्रताप , राजीव यादव, सीमा साई ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए रामेन्द्र कुमार भारद्वाज , प्रशांत कुमार जोहरी , महेश कुमार , महावीर सिंह , प्रवेश रानी , उषा शर्मा ने नामांकन किया। कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए गोपाल महेश्वरी , नवीन गिरी , देवकी नंदन , तरूण कुमार , शशीबाला , नीलम एडवोकेट ने नामांकन किया। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र चुनाव कार्यालय में एल्डर्स कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए। शुक्रवार को नामांकन पत्रों कि जांच व नाम वापसी की कार्रवाई कि जाएगी।

द्वितीय चरण में 15 जून को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के अनुसार महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। महिला अधिवक्ताओं को कोषाध्यक्ष, सहसचिव, वरिष्ठ कार्रकारिणी, कनिष्ठ कार्यकारिणी के 12 पदों में से 4 पदों पर आरक्षण दिया गया है। सहसचिव, वरिष्ठ कार्यकारिणी, कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर केवल एक-एक नामांकन होने से उक्त पदों पर महिला अधिवक्ताओं का निर्विरोध चुना जाना तय है। बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार के चुनाव में 1286 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed