फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ravi Pujari gang threatens to kill film actor and producer

'शूटिंग की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा': सास भी कभी बहू थी के एक्टर को रवि पुजारी गैंग की धमकी, जानें पूरा मामला

Fri, 10 Oct 2025 10:46 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 10:46 AM IST
सार

फिल्म निर्माता मंजू मुकेश भारती और अभिनेता पति मुकेश जे. भारती को गाजियाबाद में दो फिल्मों की शूटिंग की योजना सोशल मीडिया पर शेयर करने पर एक आरोपी ने धमकी दी। खुद को रवि पुजारी गैंग का सदस्य बताया। पुलिस आयुक्त से मिलकर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Ravi Pujari gang threatens to kill film actor and producer
रवि पुजारी गैंग की फिर धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सास भी कभी बहू थी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाले मुकेश जे. भारती और फिल्म निर्माता व विवेक फिल्म प्रोडक्शन हाउस मुंबई की मालिक मंजू मुकेश भारती बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से मिले। उन्होंने बताया कि वह दो फिल्मों की शूटिंग गाजियाबाद में अलग-अलग लोकेशन में करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर शेयर की थी। इसके बाद गाजियाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से गाजियाबाद में शूटिंग करने पर हत्या की धमकी दी है। आरोपी खुद को कुख्यात रवि पुजारी गैंग का सदस्य बताता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाॅलीवुड फिल्म निर्माता मंजू मुकेश भारती अपने पति व अभिनेता मुकेश जे. भारती के साथ पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से मिलीं। बताया कि उन्होंने फिल्म मौसम इकरार के दो पल, प्यार के दो पल और प्यार में थोड़ा ट्वीस्ट जैसी फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की है। गाजियाबाद के कुछ स्थानों पर भी वह आगामी दो फिल्मों की शूटिंग करना चाहती हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर उजागर की। बताया कि नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर धमकी दी कि गाजियाबाद में शूटिंग की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी धमकी भरे मैसेज किए हैं। दोनों को जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है। फिल्म निर्माता और उनके बेटे को अपहरण करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस आयुक्त ने दोनों को सुरक्षा देने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के फिल्म शूटिंग के दौरान कलाकारों और स्टॉफ को सुरक्षा देने के निर्देश हैं। ऐसे में उन्हें संपूर्ण सुरक्षा दी जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कौन है रवि पुजारी
फिल्म अभिनेता मुकेश जे. भारती ने बताया कि रवि पुजारी गैंग पर बॉलीवुड के सलमान खान, शाहरुख खान, रितेश देशमुख, महेश भट्ट, संजय कपूर, बोनी कपूर, यश चोपड़ा, करण जौहर, विवेक ऑबरॉय, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर को भी पैसे के लिए धमकी दे चुके हैं।

जल्द रिकवरी फिल्म में नजर आएंगे मुकेश
फिल्म निर्माण मंजू मुकेश भारती के पति मुकेश जे. भारती ने बताया कि उन्होंने सास भी कभी बहू थी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही फिल्म काश तुम होते, मौसम इकरार के दो पल प्यार के, प्यार में थोड़ा ट्वीस्ट और माई फादर जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। मुकेश जे. भारती ने बताया कि वह जल्द ही फिल्म पापा की परी और रिकवरी में नजर आएंगे।


ये भी पढ़ें: दूसरी पत्नी ने मरवा डाला पति: शौहर डेढ़ साल से था जेल में... लौटा तो बीवी मिली गर्भवती, विरोध किया तो मिली मौत


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed