फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ravana took Sita to live each

सीता जी को हर ले गया रावण

Sat, 08 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ravana took Sita to live each
रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला
शहर की रामलीलाओं में शुक्रवार को कहीं सीता हरण तो कहीं शबरी प्रसंग का मंचन हुआ। शुक्रवार से रामलीला मैदानों में दर्शकों की संख्या भी बढ़ गई। बता दें कि शनिवार से पांच दिन तक की छुट्टियों के कारण मेलों में दर्शकों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर में सीता हरण जटायु वध और शबरी प्रसंग का मंचन हुआ। एलईडी स्क्रीन और साउंड इफेक्ट्स के साथ जब सीता हरण प्रसंग का मंचन हुआ तो दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। यहां सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस के अलावा वालंटियर्स भी जगह-जगह तैनात हैं।
विज्ञापन


श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी में शुक्रवार को सीता हरण से लेकर शबरी चरित्र तक की लीला का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम पंचवटी में कुटिया बनाकर रहते हैं। वहां से रावण सीता जी को हर कर ले जाता है और रास्ते में जटायु से युद्ध होता है। रावण जटायु को घायल कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम और लक्ष्मण सीता को खोजते-खोजते घायल जटायु के पास पहुंचते हैं और जटायु उन्हें सीता हरण की सूचना देते हैं। उसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण सीता जो तलाशने वन में निकल पड़ते हैं, जहां उन्हें शबरी मिलती है। 

श्री रामलीला समिति राजनगर में सुपर्णखा प्रसंग से लेकर खरदूषण वध और सीता हरण प्रसंग तक का मंचन हुआ। श्री आदर्श धार्मिक रामलीला समिति संजय नगर में राम भरत मिलाप से लेकर खरदूषण वध तक के प्रसंग का मंचन हुआ।

क्रासिंग्स में बच्चों की रामलीला  
 क्रासिंग्स रिपब्लिक में रामलीला का मंचन बच्चों द्वारा किया जा रहा है। रामलीला में बच्चों के अभिनय को देखने के शाम होते ही पंडाल दर्शकों से भर जाता है। रामलीला के सातवें दिन सीता हरण का मंचन हुआ।


इस अवसर पर आईटीबीपी के कमांडेंट राजेश तोमर ने दीप जलाकर मंचन का शुभारंभ किया। बच्चों के अभिनय को देखकर उन्हाेंने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति का प्रतीक है। तरुण चौहान, विवेक शर्मा, क्षितिज सिंघल, आशुतोष चंदन, बीपीएस भाटिया, दुर्गेश कुमार के साथ सैकड़ाें रामभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed