फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rapid X: Vaishali to Anand Vihar two km long first tunnel ready

रैपिड एक्स : वैशाली से आनंद विहार दो किमी लंबी पहली सुरंग तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rapid X: Vaishali to Anand Vihar two km long first tunnel ready
गाजियाबाद। रैपिड एक्स के 82 किमी लंबे कॉरिडोर में 12 किमी के भूमिगत भाग में निर्माण कार्य एक कदम और आगे बढ़ गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने वैशाली से आनंद विहार तक दो किमी लंबी पहली सुरंग तैयार कर ली है। बुधवार को वैशाली से आनंद विहार तक पहली सुरंग की खोदाई का काम पूरा हो गया। वहीं, सामानांतर दूसरी दो किमी लंबी सुरंग में 1.60 किमी भाग में खोदाई का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


दूसरी सुरंग का निर्माण कार्य जून तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। गाजियाबाद में रैपिड एक्स केवल दो किमी का भूमिगत भाग आता है। साहिबाबाद से दिल्ली तक के खंड को शुरू करने की जून 2024 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस भाग में गाजियाबाद में दो और दिल्ली में दो सुरंग का निर्माण किया जाना है। इनमें से दिल्ली आनंद विहार से न्यू अशोकनगर तक तीन किमी लंबी पहली सुरंग का काम बीते माह पूरा हो गया था। अब इस सुरंग के समानांतर दूसरी सुरंग का काम आखिरी चरण में है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि साहिबाबाद से दिल्ली तक भूमिगत भाग में अब केवल 800 मीटर की सुरंग की खोदाई का काम शेष बचा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----



11 माह से कम समय में सुरंग का हुआ निर्माण
वैशाली से आनंद विहार तक दो किमी लंबी सुरंग का निर्माण कार्य एनसीआरटीसी ने रिकॉर्ड 11 माह से कम समय में पूरा किया है। टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) सुदर्शन की मदद से 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के डिजाइन के अनुसार 6.5 मीटर व्यास वाली सुरंग तैयार की गई है। सुरंग को मजबूती प्रदान करने के लिए इस भाग में पहले से तैयार उच्च क्षमता के 9500 टनल सीमेंट के हिस्से (प्री-कास्ट सेगमेंट) का इस्तेमाल किया गया है। गाजियाबाद से दिल्ली भूमिगत भाग में अब तक पहले से तैयार 25,600 टनल सीमेंट के हिस्से का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मेरठ में छह में से चार सुरंग का निर्माण पूरा
मेरठ में रैपिड रेल के भूमिगत भाग में छह में से चार सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। टीबीएम सुदर्शन ने गांधीबाग से बेगमपुल तक पहली सुरंग का निर्माण कार्य अक्तूबर 2022 में पूरा कर लिया था। फिर दिसंबर 2022 में भैसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक दूसरी टनल का निर्माण पूरा हुआ। फरवरी माह के शुरुआत में भैंसाली से मेरठ सेंट्रल तक सामानांतर दूसरी सुरंग का निर्माण पूरा किया गया। बीते माह गांधीबाग से बेगमपुल स्टेशन तक 750 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हुआ। अब टनल बोरिंग मशीन सुदर्शन ने भैंसाली से बेगमपुल स्टेशन तक दूसरी समानांतर सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed