{"_id":"64403716b90249d07e081744","slug":"rapid-x-rail-will-have-a-train-attendant-for-the-convenience-of-passengers-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-84189-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रैपिड एक्स रेल में यात्रियों की सुविधा के लिए होगा एक ट्रेन अटेंडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रैपिड एक्स रेल में यात्रियों की सुविधा के लिए होगा एक ट्रेन अटेंडेंट
विज्ञापन
गाजियाबाद। देश की पहली रीजनल रेल सेवा (रैपिड एक्स) में यात्रियों को कोच में ट्रेन अटेंडेंट की सुविधा मिलेगी। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। छह कोच की हर रैपिड रेल में एक प्रीमियम कोच होगा। ऐसे में ट्रेन अटेंडेंट की सुविधा यात्रियों को सिर्फ प्रीमियम कोच में मिलेगी।
अटेंडेंट यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रीमियम कोच की हर खूबी के बारे में बताने केसाथ उनके सुरक्षित सफर में अहम भूमिका निभाएगा। ट्रेन अटेंडेंट के अलावा पूरी ट्रेन में एक रैपिड रेल चलाने के लिए ट्रेन ऑपरेटर होगा। यात्रा संबंधी निर्देशों के साथ सुरक्षा उपकरणों से संबंधित जानकारी ट्रेन अटेंडेंट की ओर से दी जाएंगी। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि रैपिड एक्स के प्रीमियम कोच में यह सुविधा हासिल होगी। प्रीमियम कोच में आरामदायक घूमनेवाली सीटें, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट, सामान रखने की रैक, मैगजीन होल्डर सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी।
दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमारों में मिलेगी राहत:
रैपिड एक्स रेल में ट्रेन अटेंडेंट की सुविधा होने से सबसे ज्यादा राहत बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमारों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों को विशेष रूप से मिलेगी। अटेंडेंट की ओर से ऐसे यात्रियों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अगर किसी यात्री को सामान उठाने और रखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वह उसकी मदद करेगा। किसी आपात स्थिति में वह पूरी ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों की मदद भी करेगा।
विज्ञापन
आपात उपकरणों की होगी पूरी जानकारी: ट्रेन अटेंडेंट को यात्रियों की सुविधा के साथ किसी भी आपात स्थिति के लिए प्रशिक्षित किया गया है। ऐसे में ट्रेन खराब होने के साथ आपात स्थिति में ट्रेन ऑपरेटर के दिशा-निर्देशों के तहत अटेंडेंट कोच में लगे निकास उपकरण को संचालित करेगा। वहीं स्टेशन साइट डोर को खोलकर यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने में मदद करेगा। अगर किसी तकनीकी कारणवश ट्रेन एलिवेटेड ट्रैक के बीच में रुक जाती है तो इस स्थिति में ट्रेन अटेंडेंट सवार सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से ट्रैक से नीचे उतरने में सहायता करेगा।