{"_id":"6585ea5a0e755c64b408f736","slug":"raped-a-married-woman-from-ghaziabad-by-pretending-to-be-a-fake-inspector-ghaziabad-news-c-30-gbd1003-269240-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जी दरोगा बनकर गाजियाबाद की विवाहिता से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जी दरोगा बनकर गाजियाबाद की विवाहिता से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। गाजियाबाद की एक विवाहिता ने शुक्रवार को यहां कोतवाली में मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के युवक समेत एक ही परिवार के तीन लोगों पर दुष्कर्म व धमकी देने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है युवक फर्जी दरोगा बनकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गाजियाबाद की विवाहिता ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पति नशा करता था जिस कारण उसके संबंध खराब हो गए थे। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी का रविबाबू पति का दोस्त होने के कारण उनके घर पुलिस की वर्दी पहनकर आता-जाता था। वह खुद को दरोगा बताता था। पति से अनबन की बात पता चलने पर रवि विवाहिता और उसके पुत्र को १६ अगस्त २०२३ को बीसलपुर ले आया। यहां रवि ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
आरोप है कि रवि उसके पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था इसके बाद विवाहिता से दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं रवि के माता-पिता ने उससे छह लाख रुपये के जेवर और पौने दो लाख रुपये भी ले लिए, जो वह गाजियाबाद से साथ लाई थी। बाद में विवाहिता को पता चला कि रवि पुलिस में नौकरी ही नहीं करता है।
विज्ञापन
विवाहिता ने जब रवि के माता-पिता से अपने जेवर और नकदी मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में रवि बाबू और उनके माता-पिता को आरोपी बनाया गया है। जेवर और रुपये के बारे में छानबीन जारी है।