फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape victim teenager gives birth to a child, case registered

नाबालिग की काली करतूत: गाजियाबाद में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, केस दर्ज

Mon, 25 Nov 2024 04:43 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 04:43 AM IST
सार

गाजियाबाद के खोड़ा से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक 14 वर्षीय किशोर ने बच्चे को जन्म दिया है। साथ ही 13 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म का आरोप है।

विज्ञापन
Rape victim teenager gives birth to a child, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

क्षेत्र में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच खोड़ा थाने को हस्तांतरित की गई है। आरोप है कि किशोर ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। मामले में मुकदमा तब दर्ज हुआ जब किशोरी ने दिल्ली स्थित अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। सीडब्ल्यूसी को जानकारी मिलने के बाद किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


खोड़ा निवासी किशोर की अपने किशोरी से जान-पहचान हुई। इसके बाद दोस्ती आगे बढ़ी तो शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। पीड़िता गर्भवती हुई तो परिजनों को जानकारी हुई लेकिन घर वालों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बीते सप्ताह किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन गर्भवती किशोरी को दिल्ली स्थित अस्पताल गए। यहां किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता के नाबालिग होने की वजह से अस्पताल की ओर से सूचना बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने किशोरी से बातचीत कर बयान लिए। इसके बाद कल्याणपुरी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल मां-बेटा दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वस्थ होने के बाद पुलिस दोनों को डिस्चार्ज कराएगी। इसके बाद सीडब्ल्यूसी बच्चे को सौंपने को लेकर फैसला लेगी। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि पॉक्सो की जीरो एफआईआर खोड़ा थाने में ट्रांसफर हुई है। आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed