फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape victim accused police of house arrest

Ghaziabad News: दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर लगाया हाउस अरेस्ट करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rape victim accused police of house arrest
मोदीनगर। थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से शिकायत करने के लिए जा रही एक दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने बुधवार को उसके घर में ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती को बाहर नहीं जाने दिया इस बात को लेकर पीड़िता और महिला पुलिसकर्मियों के बीच खूब बहस और धक्का-मुक्की हुई। धक्का-मुक्की की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को ट्विट कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी युवती से फरवरी 2022 में अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बागपत निवासी हिस्ट्रीशीटर विशु तोमर को जेल भेज दिया था। आरोपी पीड़िता पर लगातार केस वापस लेने की दबाव बना रहा है। इस मामले में पुलिस आठ से अधिक रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है और हिस्ट्रीशीटर के कई साथियों को जेल भेज चुकी है। धमकियों को देखते हुए पीड़िता को एक गनर दिया हुआ है। पीड़िता पुलिस पर लगातार लापरवाही और साठगांठ का आरोप लगा रही है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी बदमाशों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर दी लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। दुष्कर्म पीड़िता ने दो दिन पूर्व डीसीपी ग्रामीण जोन के कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस युवती से वार्ता के लिए उसके घर गई थी। युवती को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed