{"_id":"5d2779688ebc3e6cb66e7b3d","slug":"rape-in-bulandshhar-ghaziabad-news-gbd1800492126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहला फुसलाकर किशोरी को जंगल में लग गए और कर दिया सामूहिक दुष्कर्म
ऊंचागांव। थाना नरसैना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों दो युवकों ने एक किशोरी को धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता ने नरसैना थाने में तहरीर देकर दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना नरसैना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि वह अपनेे परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। बीते दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने पर वह अपनी नाबालिग पुत्री को अपने गांव में अपने माता पिता के पास छोड़ गया था। गत दिनों स्कूल खुलने पर वह अपनी बेटी को अपने साथ दिल्ली ले गया था। पीड़ित पिता ने बताया कि दिल्ली जाने के बाद से उसकी बेटी गुमसुम रहने लगी। न वह किसी से बोलती और न ही खाना ठीक से खा रही थी। जिसके बाद परिजनों ने उससे दबाव डालकर पूछा तो उसने पूरा मामला बताया। उसने बताया कि गत 22 जून को गांव निवासी दो युवक बहला फुसलाकर जंगल की ओर एक सुनसान इलाके में ले गए थे। जहां, आरोपियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने नरसेना थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नरसैना थाना प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों अन्नू और अंकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। दोनो फरार युवकों को जल्दी ही दबोच लिया जाएगा।