फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ramlila will be staged for three hours every day like a film

Ghaziabad News: फिल्म की तरह रोज तीन घंटे होगा रामलीला का मंचन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ramlila will be staged for three hours every day like a film
रश्मि ओझा
विज्ञापन

गाजियाबाद। इस बार कविनगर रामलीला में दर्शकों को मंचन का अलग स्वरूप देखने को मिलेगा। इस बार 10 दिन तक रामलीला का मंचन न करके हर रोज संपूर्ण रामलीला दिखाई जाएगी। हर रोज रामजन्म से रामलीला शुरू होगी जो रावण की मृत्यु होने पर समाप्त होगी। दिल्ली की मंडली इस बार मंचन के लिए आ रही है, जिसने देश-विदेश में मंचन किया है।
श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर में इस बार रामलीला मंचन में नया प्रयोग किया जा रहा है। रामलीला देखने आए लोगों को एक दिन के मंचन में ही संपूर्ण रामायण की जानकारी हो जाए, इसके लिए रोजाना ही रामलीला के पूरे प्रसंग का मंचन किया जाएगा। समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने बताया कि इस मंडली का मंचन देखा गया था, जो कुछ अलग था। इसलिए इस बार इस मंडली को बुलाया गया है। मंचन के दौरान प्रसंगों के अलावा उत्सव के माहौल को भी नृत्य और संगीत के जरिए भव्य रूप दिया जाएगा। रोजाना शाम साढ़े सात बजे से मंचन शुरू होगा जो रात को 11:00 बजे समाप्त होगा। बीच में आधे घंटे का मध्यान्ह भी रहेगा।
विज्ञापन


रामायण की लगेगी विशेष प्रदर्शनी
देश के अलग-अलग हिस्सों में छपने वाली रामायण और विदेशों में छपने वाली रामायण के बारे में भी दर्शक जान सकेंगे। इसके लिए मंच के पास ही विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें देशभर में अलग-अलग भाषाओं में छपने वाली रामायण सहित विभिन्न देशों की करीब 55 रामायण की पुस्तक प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा रामायण के मुख्य पात्रों के जीवन चरित्र की जानकारी भी दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल ने बताया कि रामलीला के दौरान स्कूली बच्चों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिश एक्वेरियम होगा आकर्षण का केंद्र
इस बार के रामलीला का मुख्य आकर्षण होगा विशेष प्रकार का फिश एक्वेरियम, जिसे देखने पर यह अनुभूति होगी कि वह समुद्र के अंदर जाकर रंग-बिरंगी मछलियां देख रहे हैं। इसके लिए मैदान में एक बड़ा टनल तैयार किया जा रहा है। साउथ इंडिया की कंपनी इस एक्वेरियम को तैयार कर रही है। इसके अलावा भगवान राम की विशाल मूर्ति भी मैदान में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed