फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ram Janam delivers anywhere elsewhere staged Ahilya

कहीं राम जन्म तो कहीं अहिल्या उद्धार का मंचन

Sun, 02 Oct 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ram Janam delivers anywhere elsewhere staged Ahilya
रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला
शहर की रामलीलाओं में शुक्रवार को राम जन्म, अहिल्या उद्धार से लेकर नारद मोह आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। श्री सुल्लामल रामलीला में शुक्रवार को सुबाहु वध से लेकर अहिल्या उद्धार और फुलवारी तक की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन


श्रीराम लक्ष्मण सीता स्वयंवर में जाते हैं जहां रास्ते में अहिल्या की पत्थर की मूर्ति दिखती है, जिसका वह उद्धार करते हैं। वहां से जनकपुरी प्रस्थान करते हैं। जनकपुरी में जब वह लक्ष्मण और विश्वामित्र के साथ नगर भ्रमण करते हुए फुलवारी पहुंचते हैं, वहां सीता जी श्रीराम जी को देखती हैं।
विज्ञापन


वहां दोनों एक दूसरे पर मोहित हो जाते हैं। सीता जी मां गौरी की पूजा करते हुए उनसे वर के रूप में श्रीराम जी को मांगती हैं और माता उन्हें आशीर्वाद देती हैं। प्रधान अजय बंसल और महामंत्री मनोज गोयल ने बताया कि एक अक्टूबर को सीता स्वयंवर का मंचन होगा। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, श्रीकांत राही, मिथिलेश गुप्ता, प्रदीप मित्तल, विनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर में सभी राजकुमारों और मिथिला में जानकी जन्म का मंचन हुआ। इसके अलावा बाल हनुमान द्वारा सूर्य को निगलने का भी खूबसूरत मंचन किया गया।

हाइटेक स्क्रीन पर हनुमान द्वारा सूर्य भगवान को निगलने के मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर डॉ. रमेश चंद्र तोमर, बलदेव राज शर्मा, भूपेंद्र चोपड़ा, अजय जैन, विनीत राय आदि मौजूद रहे।

श्री रामलीला समिति राजनगर में नारद मोह, रावण जन्म और आकाशवाणी प्रसंग का मंचन किया गया। पंडित मथुरा प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा गाई गई चौपाईयों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष राकेश मिश्रा, संरक्षक रामगोपाल कौशिक, महामंत्री जितेंद्र यादव, आकाश वशिष्ठ और रेखा अग्रवाल मौजूद रहीं।


श्री आदर्श धार्मिक रामलीला समिति संजय नगर में श्रीराम जन्म की बधाईयां बजीं। इसके अलावा रावण दिग्विजय का भी मंचन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष संजीव चौधरी और महामंत्री अरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, चेतन गौड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed