फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raksha Bandhan day, sisters tie the sacred auspicious Rakhi brothers

रक्षाबंधन आज, शुभ मुहूर्त में बहनें बांधेंगी भाइयों को राखी

Thu, 18 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 18 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan day, sisters tie the sacred auspicious Rakhi brothers
अन्य - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बुधवार को बाजारों में काफी भीड़ नजर आई। राखी और मिठाई की दुकानों से लेकर तुराबनगर मार्केट, गांधी मार्र्केट सहित मॉल्स आदि में भी मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ रही।
विज्ञापन


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन भद्रा काल से मुक्त रहेगा, लेकिन दोपहर 1.30 बजे से 3.00 बजे तक राहु काल रहेगा। इस समय राखी नहीं बांधी जा सकेगी। वैसे दोपहर 12.42 बजे से 1.29 बजे तक वृश्चिक लग्न रहेगी।
विज्ञापन


इस लग्न में राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा। इसके अलावा रक्षाबंधन गुरुवार को होने के कारण और शुभ स्थिति बन रही है। यह गुरु का दिन होता है और देव गुरु बृहस्पति ने ही इंद्र को राक्षसों पर विजय पाने के बाद रक्षाबंधन का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन में पंचक की मान्यता नहीं होती है। हालांकि 2.56 तक ही पूर्णिमा है लेकिन सूर्योदय के समय जो तिथि होती है वही तिथि पूरे दिन

सांसद वीके सिंह की बेटी ने राखी बांधकर दिलाई शपथ

 स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री की बेटी मृणालिनी सिंह ने बुधवार को भाजपाइयों के साथ राखी का त्योहार मनाया। गोविंदपुरम स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मृणालिनी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राखी बांधकर उन्हें पार्टी हित में काम करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राखी का संदेश तभी पूरा होता है जब हम बहनों का उनकी सुरक्षा की गारंटी दें। इस मौके पर अशोक गोयल, नरेंद्र शिशौदिया, भानु शिशौदिया, सचिन सोनी, अरविंद प्रभात, हिमांशु लव, अमित त्यागी, राजेश त्यागी, आशा शर्मा, हातम सिंह नागर, वीरेंद्र मुन्ना, अर्चना सिंह, पूनम कौशिक, संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे।


रक्षा बंधन से पहले एनएच-24 और मेरठ रोड जाम

 रक्षाबंधन से पहले बुधवार शाम से रात तक एनएच-24 और एनएच-58 पर जाम लगा रहा। वाहनों के दबाव की वजह से लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दिल्ली एनसीआर से बुलंदशहर, हापुड़, एटा और हाथरस की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव बुधवार शाम से ही बढ़ने के कारण विजयनगर बाईपास के पास एनएच-24 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इस दौरान हापुड़ से दिल्ली की ओर को जाने वाले वाहनों का भी लाल कुआं से हिंडन पुल तक जाम लग गया। इस दौरान राखी बांधने जाने वाली हजारों बहनें जाम में फंस गई। वहीं, कुछ ऐसे भाई भी जाम में फंसे रहे जो अपनी बहन के घर जाकर राखी बंधवाने के लिए घर से निकले थे।

जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी मुस्तैद नहीं दिखी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि फुलपैक जाम नहीं था, ट्रैफिक धीमा था। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में लगे हुए हैं।

रक्षा बंधन पर जाम से निबटने के 150 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

 रक्षाबंधन पर शहर में जाम की समस्या से लोगों को बचाने के 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के100 से अधिक सिपाही शहर के हर बड़े चौराहा और तिराहा पर जाम की समस्या से लोगों को बचाने के लिए तैनात रहेंगे।

इसके अलावा सिविल पुलिस के भी 50 से ज्यादा सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, हापुड़ चुंगी, हापुड़ मोड़, घंटाघर, चौधरी मोड़, कालका गढ़ी, होली चाइल्ड, गौशाला फाटक, विजयनगर बाईपास, मोहन नगर चौराहा, लिंक रोड, यूपी बॉर्डर, भोपुरा रोड आदि जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह राखी का शुभ मुहूर्त होने की वजह से शहर में वाहनों का अधिक दबाव रहेगा।

छात्राओं ने कहा-यही हैं ‘असली हीरो’

 ‘पुलिस वाले ही असली हीरो हैं।’ यह कहना था स्कूली छात्राओं का। स्कूली छात्राओं ने पुलिसवालों को राखी बांधक र उनके प्रति प्यार और सम्मान का इजहार किया। 100 से अधिक छात्राओं ने पुलिस लाइंस में और कई स्कूली छात्राओं ने एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस वालों को राखी बांधी।

जीडी गोयनका स्कूल की छात्राओं ने पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। सुबह नौ बजे जीडी गोयनका स्कूल की 100 छात्राएं पुलिस लाइंस पहुंचीं। इनमें कक्षा पांच से लेकर कक्षा आठ तक की छात्राएं शामिल रहीं। इस दौरान छात्राओं ने सीओ सेकेंड मनीष मिश्र, आरआई रामवीर सिंह समेत कई अधिकारियों के हाथ पर राखी बांधकर उन्हें मिठाइयां खिलाई।
थानों में जाकर बांधी राखी
सनमति द किड्स प्लानेट की छात्राओं ने बुधवार को थाने और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को घूम-घूम कर राखी बांधी। कविनगर थाना, एसएसपी ऑफिस, हिंट चौराहा, घंटाघर कोतवाली आदि जगहों पर जाकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

इसमें एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक मुख्य रूप से शामिल रहे। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा जैन ने कहा कि रक्षाबंधन प्यार और सम्मान का त्योहार है। पुलिस वाले गर्मी-सर्दी धूप सभी परिस्थितियों में सबकी सुरक्षा करते हैं और यही सम्मान के असली हकदार हैं।

छात्राओं ने फौजियों की कलाई पर बांधी राखी
लोनी। जेपी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने बुधवार सुबह हिंडन एयर फोर्स स्टेशन में फौजियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। स्कूल प्रबंधक जेपी शर्मा अपने स्कूल की 22 छात्राओं को लेकर हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे।

यहां छात्राओं ने फौजियों की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा के दौरान फौजी त्योहार पर वह अपने घर नहीं जा पाते है। इसके चलते रक्षाबंधन की शुरूआत फौजियों की कलाई पर राखी बांधकर की गई है।


गुरुनानक इंटर कॉलेज केबच्चों ने मनाया रक्षाबंधन
 गुरुनानक इंटर कॉलेज के बच्चों ने धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन नैतिक मूल्यों का त्योहार है। और अपील की कि इस मौके पर पेड़-पौधों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर सिमरन कौर, , तरनजीत कौर, मुस्कान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed