फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rakesh's body was hidden in the bed and then thrown from the roof

Ghaziabad News: बेड में छिपाया, फिर छत से फेंका राकेश का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rakesh's body was hidden in the bed and then thrown from the roof
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में चादर से लिपटा मिला राकेश कश्यप के शव को हत्यारोपियों ने पहले बेड में छिपाया। पकड़े जाने के डर से रात को चादर में बांधकर छत से खाली मैदान में फेंक दिया। मृतक के भाई ने अपने ही गांव निवासी उमेश उर्फ अर्जुन पर आरोप लगाते हुए नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि चार दिन पूर्व रिछपालपुरी स्थित खाली मैदान में राकेश कश्यप निवासी रिछपालपुरी के शव मिलने की सूचना पर मृतक का भाई राजेश नगर कोतवाली पहुंचा। दिल्ली गेट देवी माता मंदिर में किराये के मकान में रहने वाला राजेश मूल रूप से गौरीगंज अमेठी के रहने वाले हैं। राजेश कश्यप के मुताबिक उनका बड़ा भाई राकेश 17-18 वर्षों से रिछपाल पुरी में रहते थे। जब वह लापता हुए तो राजेश अपने जीजा रामसमुझ के साथ राकेश के दोस्त उमेश उर्फ अर्जुन के मकान पर पहुंचे। जहां उमेश उर्फ अर्जुन व उसका जीजा विजय घर में मिले थे।
विज्ञापन

दोनों ने राजेश को बताया कि उनका भाई किसी अनजान व्यक्ति के साथ गया है। जबकि फर्श पर खून पड़ा था और जांच पड़ताल करने पर डबल बैठ के कवर में भी खून लगा था। ऐसे में उन्होंने उमेश उर्फ अर्जुन पर हत्या की आशंका जताई और विरोध जताया। जिसके बाद आरोपी अर्जुन भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि राकेश के शव की मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में बिसरा पिजर्व रखा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने पर ही हादसा या हत्या का राजफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article