फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rakesh Tikait said on question of property worth 80 crores I will take legal action against those who giving false information

80 करोड़ की संपत्ति के सवाल पर बोले राकेश टिकैत- जो भी गलत सूचना दे रहा उसको...

Fri, 12 Feb 2021 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait said on question of property worth 80 crores I will take legal action against those who giving false information
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 80 करोड़ की संपत्ति के मसले पर कहा कि सरकार उनकी संपत्ति को कम आंक रही है। सभी किसान उनकी संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश के किसानों की संपत्ति का पता लगाए तो उनके बारे में पता चलेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी उनकी संपत्ति के बारे में गलत खबर दे रहे हैं उन सभी से कोर्ट में निपटा जाएगा। यह सभी बेबुनियाद खबरें हैं। 

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने किसानों से सस्ते में गेहूं-धान लेकर व्यापारियों द्वारा महंगे में बेचने का आरोप भी लगाया। उधर, यूपी गेट पर उधमसिंह नगर के बाजपुर व महाराष्ट्र के अलावा पंजाब से भी किसानों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया। यूपी गेट पर सुबह राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों के साथ आगे की आगे रणनीति बनाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी मीडिया संस्थान उनकी संपत्तियां गिनवा रहे हैं, उनसे कोर्ट में निपटा जाएगा। उनके बारे में बेबुनियाद खबर चला कर आंदोलन को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


टिकैत ने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। इस बीच उन्होंने कहा कि सरकार जब तक चाहेगी तब तक आंदोलन चलेगा। किसान कमेटी सरकार से बातचीत करने को तैयार है। बल्कि सरकार की तरफ से अभी तक बातचीत का न्योता नहीं आया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब सभी अधिकारी लगेंगे तब जाकर उनकी संपत्ति का पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की नीति पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास जब ठोस नीति होगी बातचीत का हल निकल जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, हाईवे पर पश्मिची उप्र और अन्य जगहों से पंजाब, हरियाणा जाने वाले ट्रकों को देखा जा सकता है। जब किसानों को एमएसपी की खरीद नहीं मिलेगी तो इसका नुकसान अन्नदाता को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब एमएसपी पर लूट नहीं होगी। 


उधर, आंदोलन स्थल पर रसद लेकर  पहुंच रहे लोगों का राकेश टिकैत ने आभार प्रकट किया। पंजाब व अन्य जगहों से किसान पानी लेकर यूपी गेट पहुंचे तो राकेश टिकैत ने माथा टेककर पानी को स्वीकार किया। इसके अलावा उत्तराखंड के बाजपुर से 30 लोगों का एक परिवार यूपी गेट पर आंदोलन में समर्थन देने पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed