फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rakesh Tikait said in the court, death threats were received on the call

Ghaziabad News: राकेश टिकैत ने अदालत में कहा, कॉल पर मिली थी जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait said in the court, death threats were received on the call
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में बताया कि एक युवक ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख लगाई है। राकेश टिकैत ने व्हाट्सएप और फोन पर अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मंगलवार को सीजीएम कोर्ट में राकेश टिकैत ने अपने बयान दर्ज कराए। जांच में कॉल करने वाले की पहचान मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पर जितेंद्र के तौर पर हुई थी। उसके खिलाफ कौशांबी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार अप्रैल 2021 से लेकर 26 मई 2021 तक मोबाइल फोन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कौशांबी पुलिस ने दिए गए मोबाइल नंबर की जांच की। इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed