फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rajnath singh unveiling of major mohit sharma statue in rajendra nagar ghaziabad

शहीद मेजर मोहित शर्मा की प्रतिमा का अनावरण: गाजीयाबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- आतंकी घटनाओं में आई 64 फीसदी कमी

Wed, 24 Mar 2021 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Mar 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh unveiling of major mohit sharma statue in rajendra nagar ghaziabad
शहीद मेजर मोहित शर्मा की प्रतिमा का अनावरण करने गाजियाबाद आए राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दो-तीन साल में पहले के मुकाबले आतंकी घटनाओं में 64 फीसदी की कमी आई है। दुनिया के कई देशों में आतंकवाद नासूर बन चुका है। जहां तक भारत की बात है, यहां पाक प्रायोजित आतंकवाद है। इसका संपूर्ण सफाए का भारत सरकार ने संकल्प लिया है और इस दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को राजेंद्र नगर में शहीद मेजर मोहित शर्मा की प्रतिमा का अनावरण करने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले सात साल में जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश में आतंकवाद की कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। देश की सेना, पैरा मिलिट्री फोर्सेज, जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस के आपसी समन्वय से आतंकवाद को कुचलने में बड़ी कामयाबी मिली है। यह समन्वय पूरी ताकत के साथ आतंकवाद का मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से अब तक चार युद्ध हुए हैं, जिसमें जितने लोग मारे गए उससे कहीं अधिक हमारे सैनिकों ने शहादत दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तब जम्मू-कश्मीर में धारा-370 के तहत मिले विशेष दर्जा को समाप्त करने और आतंकवाद का समूल नष्ट करने का संकल्प लिया गया था। इसमें एक संकल्प पूरा हुआ और दूसरे संकल्प को पूरा करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, एकता, अखंडता, संप्रभुता को बनाए रखने के लिए जवानों का बलिदान देश सदा याद रखेगा। इन वीर सपूतों का नाम सदा अमर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2009 में मेजर मोहित शर्मा ने 31 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत दी थी। शहादत से पहले उन्होंने चार आतंकवादियों को मार गिराया था और अपने दो साथियों की जान बचाई थी। उनकी शहादत के लिए देश कृतज्ञ रहेगा। उनकी प्रतिमा राष्ट्रीय स्वाभिमान को जगाए रखने के लिए सभी को प्रेरित करेगी। 


सांसद वीके सिंह ने मेजर मोहित शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मेजर मोहित शर्मा के दादा दयानंद शर्मा, पिता आरपी शर्मा, माता सुशीला शर्मा, भाई मधुर शर्मा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेदी आदि मौजूद रहे। इस प्रतिमा को मेजर मोहित शर्मा एसीएसएम मेमोरियल ट्रस्ट ने 12 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed