{"_id":"6429d273bd9ef090f70e95b4","slug":"rajnagar-became-a-hot-spot-in-corona-infection-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-69480-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोरोना संक्रमण में राजनगर बना हॉट स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोरोना संक्रमण में राजनगर बना हॉट स्पॉट
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ने लगा है। इस बार संक्रमितों के मामले में राजनगर नगर क्षेत्र हॉट स्पॉट बना है। एक मार्च से अब तक मिल चुके 142 संक्रमितों में 99 मरीज राजनगर क्षेत्र यानि राजनगर और राजनगर एक्सटेंशन के हैं। फिलहाल राजनगर में 20 सक्रिय संक्रमित हैं। इसके पहले सबसे अधिक संक्रमित इंदिरापुरम और वसुंधरा के अलावा क्राॅसिंग में मिलते थे। इस बार इन क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या कम है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. आरके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को हुई 1192 लोगों की जांच रिपोर्ट रविवार को आई। इनमें से नौ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नए संक्रमितों में तीन महिला, छह पुरुष और एक किशोर संक्रमित हुए हैं। संक्रमण के सात दिन बाद 13 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इस समय जिले में 71 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है, इनमें 10 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना का नया वेरिएंट फैल रहा है, लेकिन अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि मरीजों के रेंडम सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं, लेकिन किसी की रिपोर्ट नहीं आई है। फरवरी से अब तक जीनोम के लिए 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि शासन के निर्देश हैं कि संक्रमण की चपेट में आने वाले सभी मरीजों के सैंपल जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजे जाने हैं।
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि जीनोम के लिए सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं, लेकिन लैब की ओर से रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। यदि कोई नया वेरिएंट मिलता है तो शासन से स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी जाती है। अभी तक शासन से नए वेरिएंट के बारे में कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
बढ़ाए गए जांच केंद्र
संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में 30 बेड का कोरोना वार्ड बनाया गया है। कोरोना आईसीयू भी सक्रिय किया जा चुका है। जिले में 43 केंद्रों पर कोरोना की जांच की जा रही है और स्टाफ को जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद 1200 से अधिक जांच नहीं हो पा रही है।
पेट में दर्द और सर्दी-जुकाम वाले मरीज कराएं जांच
एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि इस समय बार मौसम में बदलाव आ रहा है। इससे लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। इसके साथ ही इस समय इंफ्लुएंजा का संक्रमण भी फैल रहा है। सभी अस्पतालों को इफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (सारी) के लक्षण वाले मरीजों को कोरोना की जांच करानी चाहिए। सीएमओ ने लोगों को अपील की है कि बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द और उल्टी या दस्त होने पर स्वयं दवाई नहीं लें। डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
नहीं बढ़ रही जांच
शनिवार को जिले में 660 आरटीपीसीआर और 520 एंटीजन जांच की गई। इनमें से 90 प्रतिशत सरकारी जांच केंद्र पर की गईं। 10 प्रतिशत जांच निजी लैब पर हुईं। शासन से जिले में प्रतिदिन 7400 जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ का कहना है कि जांच केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच करें।
इन इलाकों में मिले मरीज
राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, कविनगर, शास्त्रीनगर, भोवापुर, दीनदयालपुरी, घूकना, हरसांव, हिंडन विहार, कड़कड़ मॉडल, खोड़ा, महाराजपुर, राजबाग, सादिक नगर, अर्थला, भोवापुर, डासना, लोनी, मुरादनगर, दौलतपुरा।
ये हैं हॉट स्पॉट
क्षेत्र सक्रिय मरीज
राजनगर 20
विजयनगर 15
वसुंधरा 12
मकनपुर 10
कैला भट्ठा 8
लोनी 6
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
उम्र संक्रमित
01 से 10- 11
11 से 20- 15
21 से 30- 22
31 से 40- 25
41 से 50- 23
51 से 60- 24
60 से अधिक- 17