फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rajhans Society officials accused of embezzlement

Ghaziabad News: राजहंस सोसायटी के पदाधिकारियों पर गबन का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rajhans Society officials accused of embezzlement
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के अहिंसाखंड एक स्थित राजहंस कुटुंब सोसायटी निवासी नीरज चौहान ने एओए पदाधिकारी सतीश कुमार सुमन और राम दयाल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला कोर्ट के आदेश पर दो फरवरी की रात दर्ज किया गया। नीरज चौहान ने एओए कार्यालय से पुरानी फाइलों को गायब करने और वित्तीय गबन के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दर्ज मामले में नीरज चौहान ने बताया कि फरवरी 2025 में सतीश कुमार सुमन एओए चुनाव जीतकर सचिव नियुक्त हुए थे। उसी शाम उन्होंने 10 में से सात सदस्यों का बिना सर्व सम्मति के पंजीकरण करा दिया। हैंडओवर हुए बिना ही एओए कार्यालय की चाबी और दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। बताया कि जब उन्हें वित्तीय गबन की जानकारी मिली तब उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत की और ऑडिट कराने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि ऑडिट के लिए टीम जब पहुंची उससे पहले ही आरोपियों ने कार्यालय से पुरानी फाइलें व अन्य दस्तावेज गायब कर दिए। इसकी शिकायत कई बार उन्होंने पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में अपील की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने और तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed