फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Rajanagar extension crossroads will be free in 10 days'

‘10 दिन में जाम फ्री होगा राजनगर एक्सटेंशन चौराहा’

Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
'Rajanagar extension crossroads will be free in 10 days'
जाम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। शहर के 10 प्रमुख चौराहों को जाम मुक्त करने के डीएम के आदेश पर पहले ही दिन से अमल शुरू हो गया। शनिवार सुबह एसपी ट्रैफिक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी राजनगर एक्सटेंशन चौराहा पहुंचे। अधिकारियों ने चौराहे को जाम मुक्त करने के लिए सुझाव दिए और दावा किया 10 दिन में चौराहे को जाम मुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम मिनिष्ती एस ने सभी विभागों के अधिकारियों संग बैठक कर निर्देश दिए थे कि जाम प्वाइंट्स बने शहर के 10 प्रमुख चौराहों को तुरंत जाम मुक्त किया जाए। इसके बाद शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह व एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार की अगुवाई में नगर निगम, जीडीए, पावर कारपोरेशन, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी राजनगर एक्सटेंशन चौराहा पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान चौराहे को जाम मुक्त करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के बीच मंत्रणा हुई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि चौराहे पर संजय नगर से मेरठ तिराहे की ओर जाने वाली रोड को चौड़ा कर लेफ्ट फ्री किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ मेरठ तिराहे से राजनगर एक्सटेंशन और राजनगर एक्सटेंशन से मेरठ की ओर जाने वाली सड़क को भी चौड़ा कर लेफ्ट फ्री किया जाएगा। इसके लिए निगम और जीडीए को निर्देश दिए गए हैं।

इसी बीच वन विभाग को चौराहे के आसपास लगे करीब एक दर्जन पेड़ों को कटवाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे चौराहे के चौड़ीकरण में कोई समस्या न हो। उधर, निगम यहां के सिग्नल को दुरुस्त करवाएगा।

साथ ही चौराहे के बीच आ रहे सभी बिजली पोल को पावर कारपोरेशन हटवाएगा। एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी को चौराहे की सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दस दिन में चौराहे के आसपास सभी काम कर इसे जाम फ्री कर दिया जाएगा।

इस दौरान नगर निगम के अधिशासी अभियंता विकास कुरील, जीडीए के आशुतोष श्रीवास्तव, पावर कारपोरेशन के सिद्घार्थ मिश्र, वन विभाग के सेक्शन ऑफिसर अशोक गुप्ता ओर पीडब्ल्यूडी से अनिल राणा आदि अधिकारी मौजूद रहे।


राजनगर एक्सटेंशन के बाद इन चौराहों का आएगा नंबर
राजनगर एक्सटेंशन के बाद मोहन नगर, राज चौपला, मोरटा, लोनी तिराहा, यूपी गेट, हापुड़ मोड़, हापुड़ चुंगी, साहिबाबाद गांव, वसुंधरा रेड लाइट और धौलाना कट को जाम फ्री करने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed