{"_id":"5942c11d4f1c1b14758b4593","slug":"rain-forecast-for-three-days-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
प्री मानसून बारिश
- फोटो : amar ujala
हॉट सिटी में शुक्रवार से रविवार तक झमाझम बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में बारिश होगी। बारिश से तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के डायरेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि अफगानिस्तान के रास्ते पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आगे बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इसका असर शहर में दिखने लगा है। साहिबाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह से आंधी बारिश की संभावना है। तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ यहां रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून के आने की संभावना है। जब तक मानसून की शुरुआत नहीं होगी शहर में कभी बारिश तो कभी तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा।