फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rain causes waterlogging across the city; power supply also disrupted

Ghaziabad News: बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव, बिजली ने भी दिया झटका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rain causes waterlogging across the city; power supply also disrupted
शनिवार को सुबह से हो रही बारिश के बाद बम्हेटा गांव से बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र को जोडने वाले अ
गाजियाबाद। बारिश ने शनिवार को एक बार फिर शहर की जलनिकासी और बिजली व्यवस्था को आईना दिखा दिया। बारिश थमने के बाद भी शहर के कई प्रमुख रास्ते और अंडरपास पानी में डूबे रहे। कहीं करीब एक फीट तक पानी भर गया तो कहीं सड़क के गड्ढे नजर नहीं आए। अंडरपास में पानी भरने से आवाजाही रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों को हुई। कई बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हुए। बारिश के साथ बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। शहर से देहात तक फॉल्ट और जंपर उड़ने की शिकायतों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

लालकुआं पुल के नीचे और कर्पूरीपुरम में करीब एक फीट पानी भर गया। विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एनएच-9 अंडरपास में पानी भरने से आवाजाही बंद रही। देर शाम तक भी पानी नहीं निकल सका और लोगों को दूसरे रास्ते से घूमकर जाना पड़ा। सदरपुर रोड पर गड्ढों में पानी भरने से बाइक सवारों को परेशानी हुई। कई लोग गिरकर चोटिल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ रोड पर राजनगर एक्सटेंशन चौराहे और दुहाई के आसपास दूर तक पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। मालीवाड़ा में जलभराव के कारण व्यापारी, राहगीर और खरीदार परेशान रहे। बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हुई तो नौकरीपेशा लोगों को भी ड्यूटी पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन सवार बारिश से बचने के लिए पुल और शेड के नीचे खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे।
गोविंदपुरम, कैलाभट्ठा, गोविंदपुरम सी ब्लॉक, बी ब्लॉक, गांधीनगर, संजयनगर, पटेल नगर, शास्त्रीनगर, प्रताप विहार, राजनगर एक्सटेंशन, हिंडन अंडरपास, बुलंदशहर रोड, कमला नेहरूनगर, एनएच-9 सर्विस रोड, लालकुआं अंडरपास, विजयनगर सेक्टर-9, विजयनगर सेक्टर-3, आंबेडकर रोड, नेहरूनगर, राकेश मार्ग, हमतुम रोड, शास्त्रीनगर ए ब्लॉक, कविनगर समेत कई इलाकों में जलभराव रहा।
----
रात तक जारी रही बिजली की आंख-मिचौली, नहीं उठा फोन
बारिश के बीच शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। फॉल्ट और जंपर उड़ने की समस्या बढ़ गई। तीनों जोन में शाम तक 500 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। ऊर्जा निगम की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं, लेकिन कई इलाकों में बिजली की आवाजाही रात तक बनी रही। नेहरूनगर निवासी राहुल ने बताया कि दोपहर बाद कम से कम 10 बार बिजली आई और गई। पटेलनगर, लोहियानगर, शास्त्रीनगर, कैलाभट्ठा और नंदग्राम समेत कई इलाकों में भी दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती और फॉल्ट की शिकायत करने के लिए जेई और एसडीओ को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में खराब मौसम में उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने और तत्काल आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था पर भी सवाल उठे।
----
58 स्थानों पर पंप का दावा, फिर भी घंटों भरा रहा पानी
नगर निगम के जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि शहर में 58 स्थानों पर पानी निकालने के लिए पंप की व्यवस्था की गई है। निगम की ओर से कई स्थानों को चिह्नित किया गया है, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। हालांकि, शनिवार को कई प्रमुख स्थानों पर घंटों जलभराव और अंडरपास बंद रहने से यह सवाल उठता रहा कि बारिश से पहले की गई तैयारियां जमीन पर कितनी प्रभावी हैं।

----
बारिश रुकने के बाद कई स्थानों लगा जाम
बारिश थमने के बाद शहर के कई इलाकों में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। बारिश रुकी तो लोग अचानक सड़कों पर निकल गए। इसकी वजह से लालकुंआ, गोविंदपुरम एनडीआरएफ रोड समेत कई स्थानों पर जाम लग गई। करीब आधे घंटे मुख्य मार्ग जाम रहा। बाइक सवार इधर-उधर से बाइक निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed