फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rail Safety Commissioner may inspect the second phase of RRTS in a week

Ghaziabad News: आरआरटीएस के दूसरे चरण पर एक सप्ताह में हो सकता है रेल सेफ्टी कमिश्नर का निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Rail Safety Commissioner may inspect the second phase of RRTS in a week
गाजियाबाद। आरआरटीएस कॉरिडोर के दुहाई से मेरठ साउथ तक दूसरे चरण पर मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर की ओर से निरीक्षण का काम एक सप्ताह में शुरू हो सकता है। इस दौरान ट्रैक से लेकर सिग्नल समेत पूरे कॉरिडोर को करीब 20 से ज्यादा मानकों पर परखा जाएगा। सेफ्टी ट्रायल भी होंगे। सीएमआरएस के ग्रीन सिग्नल के बाद ही 25 किलोमीटर लंबे दूसरे चरण के कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

दरअसल, दूसरे चरण में ट्रेनों का संचालन जून 2024 तक किया जाना था लेकिन अब एनसीआरटीसी ने इस चरण पर काम तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस दूसरे चरण पर भी लोग नमो भारत ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसी के अनुरूप स्टेशनों के निर्माण से लेकर ट्रैक बिछाने और सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। एनसीआरटीसी के अधिकारी मार्च-2024 से इस 25 किलोमीटर लंबे हिस्से में ट्रायल शुरू होने की बात कह रहे थे, लेकिन जनवरी में ही ट्रायल शुरू कर दिया गया। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पर मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर की ओर से निरीक्षण और परीक्षण का काम शुरू हो सकता है। यह परीक्षण काफी दिनों तक चलेगा। सभी मानकों पर परखने के बाद ही नमो भारत ट्रेनों के नियमित संचालन को हरी झंडी दी जा सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed